वीवो ने Vivo S1 का ग्लोबल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अपने देश चीन में 4 महीने पहले ही लॉन्च कर दिया था। हालांकि ...
वीवो ने Vivo S1 का ग्लोबल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अपने देश चीन में 4 महीने पहले ही लॉन्च कर दिया था। हालांकि यह जो ग्लोबल वेरिएंट लाया गया है वो उसके फीचर्स से अलग है। चाइनीज वेरिएंट की तुलना में वीवो S1 के ग्लोबल वर्जन के बैटरी कैपेसिटी, प्रोसेसर, डिस्प्ले का साइज और कैमरा में भी अंतर है। यह फोन अभी इंडोनेशिया में प्री आर्डर के लिए उपलब्ध हुआ है। इंडिया में भी जल्द ही यह फोन आ जाएगा।
वीवो S1 की कीमत-
कंपनी ने इस फोन की कीमत इंडोनेशिया में IDR 35,99,000 रखी है जो इंडियन रुपये ने लगभग 17,700 रुपये होती है। हो सकता है भारत में यह फोन 16,990 या फिर 17,990 रु में उतारा जाएगा। यह स्मार्टफोन कॉस्मिक ग्रीन और स्काइलाइन ब्लू रंग में मिलेगा। इंडोनेशियाई शॉपिंग साइट शॉपी मॉल पर इसकी सेल 23 जुलाई से होगी। आपको बता दें, वीवो S1 का प्रो वर्जन भी चीन में कुछ महीने पहले लॉन्च हुआ था, तो सम्भव है कि वीवो S1 प्रो भी ग्लोबली लॉन्च होगा।
वीवो S1 का स्पेसिफिकेशन-
वीवो के एस सीरीज का ग्लोबल वेरिएंट एंड्राइड पाई 9 पर बेस्ड फनटच ओएस पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाटरड्राप स्टाइल नौच के साथ है। इसे मीडियाटेक हिलियो P65 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस डिवाइस में 4GB की रैम और 128GB स्टोरेज दी हुई है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 16MP का प्राइमरी कैमरा है, 8MP का सेकंडरी कैमरा वाइड एंगल लेंस के साथ और तीसरा 2MP का सेंसर है। वीवो S1 का फ्रंट कैमरा 32MP का दिया गया है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। और इसमें 4500mAh की दमदार बैटरी दी गयी है। फोन का वजन 179.5 ग्राम है और थिकनेस 8.13mm है।