Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

भारत में लॉन्च हुआ Redmi K20 Pro और रेडमी K20 स्मार्टफोन, जानिए कीमत व खासियत

दोस्तों, आखिरकार आज शाओमी ने भारत में रेडमी K20 और रेडमी K20 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। ये रेडमी फोन्स चीन में मई में ही लॉन्च हो ...

दोस्तों, आखिरकार आज शाओमी ने भारत में रेडमी K20 और रेडमी K20 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। ये रेडमी फोन्स चीन में मई में ही लॉन्च हो गया था। आज कंपनी ने नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करके इन K सीरीज फोन को इंडियन मार्केट में पेश किया। रेडमी के20 और के20 प्रो भारत में 22 जुलाई से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इन दोनों फोन के कुछ खास फीचर की बात करें तो रेडमी K20 में सुपर एमोलेड फुल एचडी+ डिस्प्ले, 3D कर्व्ड बॉडी और पॉप अप सेल्फी कैमरा है। वही K20 प्रो की खासियत स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 27W का सोनिक चार्ज फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
रेडमी के20 प्रो और रेडमी K20 की कीमत-

सबसे पहले रेडमी K20 की बात करते हैं, इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। चलिए दोनों की प्राइस आपको बताते हैं। बेस वेरिएंट जिसमें 6GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गयी है वह 21,999 रुपये में पेश किया गया है। इसका दूसरा वेरिएंट 23,999 रुपये का है, जिसमें 6GB रैम और 128GB मेमोरी है। रेडमी K20 प्रो की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल को इस कीमत पर लॉन्च किया है। इसका भी दूसरा वेरिएंट है जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। इस वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गयी है। दोनों ही रेडमी K20 और K20 प्रो कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू रंग में मिलेगा।
सेल और ऑफर्स-Image result for redmi k20
शाओमी के रेडमी K20 और रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन की पहली सेल 22 जुलाई को 12 बजे दिन में होगी। हालांकि बाद में मी पार्टनर स्टोर पर भी मिलेगा। दोनों फोन के साथ एक प्रीमियम कवर 999 रुपये कीमत का फ्री में दिया जाएगा। जो कस्टमर अल्फा सेल में रेडमी K20 या के20 प्रो आर्डर किये थे वो आज ही 8 बजे रात से खरीद सकते हैं। शाओमी ने अल्फा कस्टमर के लिए 2000 रु का कैशबैक ऑफर भी ICICI क्रेडिट कार्ड पर रखा है। लॉन्च ऑफर में एयरटेल की तरफ से 249 रु और 299 रुपये प्लान पर डबल डेटा का फायदा दिया जाएगा।
रेडमी K20 का स्पेसिफिकेशन-Related image
डुअल नैनो सिम स्लॉट
एंड्राइड पाई 9, MIUI 10
डिस्प्ले- 6.39 इंच एमोलेड फुल एचडी+, 19.5:9
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730
रैम/स्टोरेज- 6GB/64GB, 6GB/128GB
ट्रिपल रियर कैमरा- 48MP+13MP+8MP
पॉप AP फ्रंट कैमरा- 20MP
बैटरी- 4000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
रेडमी K20 प्रो का स्पेसिफिकेशन-Related image
डुअल नैनो सिम सपोर्ट
एंड्राइड पाई 9 ओएस, MIUI 10
6.39 इंच फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर
रैम/स्टोरेज- 6GB/128, 8GB/256GB
रियर कैमरा सेटअप- 48MP+13MP+8MP
फ्रंट पॉप अप सेल्फी कैमरा- 20MP
4000mAh की बैटरी, 27W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Latest Articles