जी हाँ दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने आज भारत में रोटेटिंग कैमरा वाला फोन गैलेक्सी A80 लॉन्च कर दिया है। इस A सीरीज फोन...
जी हाँ दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने आज भारत में रोटेटिंग कैमरा वाला फोन गैलेक्सी A80 लॉन्च कर दिया है। इस A सीरीज फोन की प्री-बुकिंग 22 जुलाई से 31 जुलाई तक होगी। आपको याद दिला दें, गैलेक्सी A80 अप्रैल में पेश किया गया था लेकिन भारत में उस समय नहीं लाया गया। इस स्मार्टफोन में रोटेटिंग कैमरा सेटअप होने की वजह से बेजेल लेस डिस्प्ले का एक्सपीरियंस मिलता है। इसके key स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और 3700mAh की बैटरी है। यह फोन डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड के साथ आया है।
सैमसंग गैलेक्सी A80 की कीमत और लॉन्च ऑफर्स-
सैमसंग गैलेक्सी A80 को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो कि 47,990 रुपए में मिलेगा। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया इसकी प्री-बुकिंग 22 जुलाई को शुरू होगी और 31 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान बुकिंग करने वालों को वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर दिया जाएगा। साथ ही सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक भी दिया जाएगा। वैसे इसकी सेल 1 अगस्त से शुरू होगी। यह फोन गोल्ड, सफेद और काला रंग में मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी A80 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
सैमसंग का यह नया गैलेक्सी A80 फोन एंड्रॉयड पाई 9 ओएस के साथ One UI पर चलता है। इसमें डुअल नैनो सिम स्लॉट है। फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED इंफिनिटी डिस्प्ले 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो में है। इस डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसमें 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज है।
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी A80 में ट्रिपल रियर कैमरा रोटेटिंग स्टाइल में है। प्राइमरी कैमरा 48MP का है , सेकंडरी कैमरा 8MP का और तीसरा 3D डेप्थ कैमरा है। यानी इसमें ट्रिपल रोटेटिंग रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा का काम यही सब रियर कैमरा घूम के कर देता है। इस फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज के अलावा कोई माइक्रो एसडी स्लॉट नहीं दिया गया है। यह स्मार्टफोन यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ है। फोन में 3700mAh की बैटरी लगी है जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।