Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रियलमी का यह किफायती बजट फोन ओपेन सेल में हुआ उपलब्ध, अब खरीदें जब मन तब !

रियलमी ने इसी साल अप्रैल के महीने में अपना बजट फोन Realme C2 लॉन्च किया था. यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन था जिसे फ़्लैश सेल के जरिये ही अब...

रियलमी ने इसी साल अप्रैल के महीने में अपना बजट फोन Realme C2 लॉन्च किया था. यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन था जिसे फ़्लैश सेल के जरिये ही अबतक सेल किया जा रहा था. लेकिन कम्पनी ने अब इस किफायती बजट फोन को ओपेन सेल में उपलब्ध कर दिया है, यानि कि अब इसे आप कभी भी खरीद सकते हैं बिना किसी सेल का इंतजार किये. इस स्मार्टफोन के कुछ हाईलाइटिंग फीचर हैं dewdrop डिस्प्ले, डायमंड कट डिज़ाइन और 4000mAh कि तगड़ी बैटरी.Related image
रियलमी C2 की कीमत इंडिया में मात्र 5,999 रुपये से शुरू होती है. यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में मिलता है. पहला वेरिएंट 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, इसी की कीमत 5,999 रुपये है. वहीँ इसका जो दूसरा वेरिएंट है, वो 7,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है. इस वेरिएंट में आपको 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिल जाती है. इस फोन को फ्लिप्कार्ट और रियलमी के वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है. फ्लिप्कार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक भी दे रहा है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफ़र भी दे रहा है.Related image
रियलमी C2 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का एचडी+ डिस्प्ले dewdrop स्टाइल नौच के साथ मिलता है. इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का हिलियो पी22 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा है. यह फोन एंड्राइड पाई 9 पर बेस्ड कलर ओएस 6.0 पर चलता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा है. फ्रंट में 5MP का सिंगल सेल्फी कैमरा उपलब्ध है. यह फोन स्लो मोशन रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है. रियलमी C2 ड्यूल 4G VOLTE भी सपोर्ट करता है. इस डिवाईस में 4000mAh की बैटरी लगी है.

Latest Articles