Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आसुस का 5000mAh बैटरी वाला फोन Zenfone Max प्रो M1 हुआ काफी सस्ता, नई कीमत मात्र 7,999 रुपये !

स्मार्टफोन मेकर कम्पनी आसुस ने भारत में जेनफोन मैक्स प्रो M1 की कीमत में भारी कटौती कर दी है जिससे यह फोन अब काफी सस्ता हो गया है. कम्प...

स्मार्टफोन मेकर कम्पनी आसुस ने भारत में जेनफोन मैक्स प्रो M1 की कीमत में भारी कटौती कर दी है जिससे यह फोन अब काफी सस्ता हो गया है. कम्पनी ने इस हैंडसेट के सभी वेरिएंट की कीमत 1500 रुपये तक कम कर दी है. लेटेस्ट प्राइस पर फ्लिप्कार्ट ने अभी से ही सेल करना शुरू कर दिया है. आपको बता दें, यह स्मार्टफोन इंडिया में पिछले साल ही लॉन्च हुआ था और बजट केटेगरी का ये एक पोपुलर फोन था. इस स्मार्टफोन के key फीचर्स हैं स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर, 5000mAh की धांसू बैटरी, 6GB तक की रैम और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप. आगे चलिए आपको बताते हैं इस फोन के सभी वेरिएन्ट्स की नई कीमत.Related image
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 टोटल तीन वेरिएंट में मिलता है. इसका सबसे सस्ता और बेस वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है. इस बेस वेरिएंट की कीमत अब महज 7,999 रुपये है, पहले यह 8,499 रुपये में बिक रहा था. दुसरे वेरिएंट की बात करें तो वो 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलता है और ये अब सिर्फ 8,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है. वहीँ तीसरा व सबसे हायर वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ मात्र 12,499 रुपये में अब मिलेगा. 4GB रैम वेरिएंट में सबसे ज्यादा 1500 रु कटौती हुई है बाकी दोनों की 500 रुपये कीमत घटी है.
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 का स्पेसिफिकेशन-Related image
जेनफोन मैक्स प्रो एम1 डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आता है और ये एंड्राइड ओरियो 8.1 स्टॉक वर्जन पर चलता है. इस फोन में आपको 5.99 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस फुलव्यू एलसीडी डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. रैम और स्टोरेज किए बारे में तो आपको कीमत के साथ ही पता चला गया होगा कि ये फोन तीन तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आता है. पहला वेरिएंट 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ, दूसरा 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ और तीसरा वेरिएंट 6GB + 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है.Image result for asus zenfone max pro m1
कैमरा डिपार्टमेंट में आपको इस फोन में 13MP और 5MP का डुअल रियर रियर कैमरा सेटअप मिल जाता है. इस फोन के फ्रंट साइड में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में बैटरी 5000mAh की मिलती है जो जबरदस्त बैकअप देती है. इस स्मार्टफोन के रियर साइड में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. वैसे इसके फ्रंट कैमरे में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है. इस फोन का वजन 180 ग्राम है और थिकनेस 8.61mm है.Related image

Latest Articles