Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रेडमी K20 प्रो और रेडमी K20 भारत में 17 जुलाई को होगा लॉन्च, जानिए कितनी होगी कीमत और क्या होंगे स्पेक्स

चीन की स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी इंडिया में रेडमी K20 और रेडमी K20 प्रो को लॉन्च करने के लिए तैयार है. कम्पनी ने इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन...

चीन की स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी इंडिया में रेडमी K20 और रेडमी K20 प्रो को लॉन्च करने के लिए तैयार है. कम्पनी ने इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च होने की तारीख बता दी है. शाओमी इंडिया के हेड मनु जैन ने ट्विटर पर इसके लॉन्च होने की खबर दी है. K सीरीज के ये दोनों फोन 17 जुलाई को मार्केट में पेश कर दिया जायेगा. चीन में शाओमी ने इस फोन को कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च कर दिया था. इस फोन के प्रो वेरिएंट में हाई एंड प्रोसेसर लगाया गया है. इसमें स्नैपड्रैगन 855 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा है. जबकि के20 में स्नैपड्रैगन 730 दिया गया है. इन दोनों फोन में फुल स्क्रीन है और पॉप अप सेल्फी कैमरा सेटअप है.Image result for k20 pro
रेडमी K20 प्रो और रेडमी K20 की अनुमानित कीमत-
शाओमी ने इन दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत तो अभी नहीं बतायी है लेकिन ये फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं तो चीनी प्राइसिंग के आसपास ही इंडिया में रखी जाएगी. रेडमी K20 प्रो की कीमत चीन में 2499 युआन से शुरू होती है. ये कीमत बेस वेरिएंट 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इंडियन रुपये में इसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये हो सकती है. इसका दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB मेमोरी के साथ आता है, भारत में इसकी कीमत 26,000 के करीब होगी. वहीँ इसका तीसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है और इस वेरिएंट की प्राइस यहाँ 28,000 रुपये के करीब हो सकती है.Image result for k20 pro
रेडमी K20 की अगर बात करें तो चीन में यह 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ, यह बेस वेरिएंट है और इसकी कीमत 1999 युआन यानि करीब 20000 रुपये है. इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ चीन में लॉन्च हुआ है जो 21000 रुपये के करीब का है. वहीं इसका प्रीमियम वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ है जिसकी कीमत इंडिया में 26,000 हो सकती है.
रेडमी K20 प्रो और रेडमी K20 का स्पेसिफिकेशन-Related image
रेडमी के इन दोनों फोन में 6.39 इंच का फुल एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है. दोनों फोन 6GB और 8GB रैम ऑप्शन में मिलेंगे. स्टोरेज 64GB, 128GB और 256GB तक मिलेगी. रेडमी K20 प्रो और K20 में भी AI powered ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. प्राइमरी कैमरा 48MP का है, सेकेंडरी 13MP और तीसरा कैमरा 8MP का है. फ्रंट में 20MP का पॉप अप सेल्फी कैमरा है. इन दोनों में ही 4000mAh की बैटरी है. और 27W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. हालाँकि रेडमी K20 18W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करता है.Related image

Latest Articles