Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

SBI कस्टमर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी ! ऑनलाइन फण्ड ट्रान्सफर करना हुआ अब बिलकुल फ्री ! जानिए विस्तार से

जी हां दोस्तों, अगर आपका खाता देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में है तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. इस बैंक ने ऑनलाइन ...

जी हां दोस्तों, अगर आपका खाता देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में है तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. इस बैंक ने ऑनलाइन फण्ड ट्रान्सफर बिलकुल मुफ्त कर दिया है. बैंक ने इन्टरनेट और मोबाइल बैंकिंग के द्वारा NEFT ( नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फण्ड ट्रान्सफर ) और RTGS ( रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट ) से किये जाने वाले ट्रांजैकसन पर कोई शुल्क नहीं लेने का ऐलान किया है. SBI ने यह नया नियम 1 जुलाई से ही लागू कर दिया है.
जैसा कि आप जानते हैं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आज भी एक बड़ी आबादी का भरोसेमंद बैंक है. इस बैंक का मार्केट शेयर 25 प्रतिशत है. जब RBI ने इन सभी ऑनलाइन ट्रान्सफर मोड को फ्री कर दिया ताकि देश लेस-कैश इकॉनोमी की तरफ बढे तो SBI ने तुरंत ही NEFT और RTGS ट्रांजैकसन को निःशुल्क कर दिया. एक खबर और है कि SBI अगले महीने 1 अगस्त से IMPS ( इमीडियेट पेमेंट सर्विस ) मोड से ट्रान्सफर भी बिलकुल फ्री कर देगी. RTGS सिस्टम से बहुत बड़ी राशी ट्रान्सफर किया जाता है, वहीँ NEFT में अधिकतम 2 लाख रुपये किया जाता है.Image result for SBI
डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए SBI ने योनो, इन्टरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग कस्टमर्स के लिए 1 जुलाई से RTGS और NEFT ट्रान्सफर को मुफ्त किया है. अगले महीने से योनो, इन्टरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग यूज करने वाले कस्टमर्स IMPS ट्रांजैक्सन भी बिना किसी चार्जेज के कर सकेंगे. आपको बता दें 1 जुलाई से पहले NEFT ट्रांजैक्सन पर 1 रु से लेकर 5 रु तक चार्ज वसूला जाता था. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पास मार्च 2019 के अंत तक 6 करोड़ से भी अधिक इन्टरनेट बैंकिंग यूजर हैं. जबकि मोबाइल बैंकिंग यूज करने वाले 1 करोड़ 41 लाख है.

Latest Articles