दोस्तों, आजकल टेलिकॉम कम्पनियों की तरह से एक्स्ट्रा डेटा देने का चलन तेज हो गया है. ऐसा करके वे अपने मौजूदा ग्राहकों को बरक़रार रखने की को...
दोस्तों, आजकल टेलिकॉम कम्पनियों की तरह से एक्स्ट्रा डेटा देने का चलन तेज हो गया है. ऐसा करके वे अपने मौजूदा ग्राहकों को बरक़रार रखने की कोशिश करते हैं और नए कस्टमर्स को भी जोड़ने में काम आता है. एयरटेल और बीएसएनएल ने हाल ही में अपने कुछ प्लान्स में डेटा बेनेफिट्स में इजाफा किया था. और अब वोडाफोन आईडिया भी इस ट्रिक को अपनाने लगी है. इन दो मर्ज्ड कम्पनियों ने अपने एक-दो प्लान में एक्स्ट्रा डेटा देना शुरू किया है. दोनों ही ऑपरेटर के ग्राहकों को 400MB एक्स्ट्रा डेटा का लाभ प्रतिदिन मिलेगा.

वोडाफोन-आईडिया के 499 रुपये और 399 रुपये के प्रीपेड प्लान में ये एक्स्ट्रा बेनेफिट्स प्रदान किया जायेगा. पहले जितना इन प्लान्स में डेटा मिलता था वो तो मिलेगा ही साथ में 400 MB और यूज करने दिया जायेगा. आपको बता दें कि 399 वाला प्लान वोडाफोन और आईडिया दोनों यूजर के लिए है और 499 वाला भी दोनों ऑपरेटर के यूजर के लिए है. वोडाफोन और आईडिया ग्राहक 399 रुपये वाले प्लान में 400MB ज्यादा डेटा का फायदा उठा सकेंगे और 499 रु वाले प्लान में सिर्फ आईडिया कस्टमर्स, वोडाफोन ने इसमें एक्स्ट्रा डेटा देने की जानकारी अबतक नहीं दी है. हालाँकि आईडिया के एक्स्ट्रा डेटा का लाभ लेने के लिए माय आईडिया ऐप से ही रिचार्ज करना आवश्यक है.

आईडिया के 499 रुपये के प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डेटा मिलता है लेकिन अब से इस प्लान में 2.4GB डेटा का लाभ आप उठा सकते हैं. साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की फैसिलिटी तो है ही, इस प्लान में 82 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है. इसी तरह 399 रुपये वाला प्लान वोडाफोन-आईडिया का एक है. इस प्लान में हर रोज 1GB इन्टरनेट डेटा मिलता है. परन्तु अब इस प्लान से रिचार्ज करने पर डेली 1.4GB डेटा दिया जायेगा. बाकी सारे बेनेफिट्स वही हैं.


