स्मार्टफोन कम्पनी रियलमी 15 जुलाई को सिर्फ Realme X नहीं, बल्कि इसके साथ एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. कम्पनी रियलमी 3 का लाइट वर्...
स्मार्टफोन कम्पनी रियलमी 15 जुलाई को सिर्फ Realme X नहीं, बल्कि इसके साथ एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. कम्पनी रियलमी 3 का लाइट वर्जन Realme 3i भी लॉन्च करेगा. इस फोन के बारे में फ्लिप्कार्ट ने अपने साईट पर टीज़र पेज जारी किया है जहाँ इसके बारे में कुछ जानकारी दी गयी है. फ्लिप्कार्ट ने ही बताया कि ये दोनों फोन 15 जुलाई को लॉन्च होंगे. रियलमी 3i का डिज़ाइन और key फीचर्स भी पता चल गए हैं. यह स्मार्टफोन डायमंड कट डिज़ाइन में है, इसमें 4230mAh कि बैटरी होगी और इसे मीडियाटेक हिलियो P60 चिपसेट से लैस किया गया है.

दोस्तों, जैसा कि हमने आपको बताया कि ये रियलमी 3i स्मार्टफोन रियलमी 3 का लाइटर वर्जन होगा जो साल के शुरुआत में कम्पनी ने लॉन्च किया था. फ्लिपकार्ट के टीज़र के अनुसार इनके रियर पैनल डिज़ाइन में अंतर आया है और इस लाइट वर्जन में पिछले जनरेशन का मीडियाटेक चिपसेट लगाया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रियलमी 3 को हिलियो P70 चिपसेट के साथ पेश किया गया था लेकिन अपकमिंग रियलमी 3i में हिलियो P60 प्रोसेसर लगाया गया है जोकि एक जनरेशन पुराना है, हालाँकि बजट सेगमेंट के लिए एक बेहतरीन डील है.

रियलमी 3i जो आ रहा है वो डायमंड कट रियल पैनल के साथ तो आयेगा ही. इसका कलर ब्लू और पिंक-ब्लू ग्रेडिएंट फिनिश के साथ होगा. बैक पैनल मैट-टेक्सचर होगा जैसा कि रियलमी C2 में हमें देखने को मिलता है. इसमें वर्टीकली डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा और रियर साइड में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर रहेगा. बैटरी कैपेसिटी 4230mAh ही होगी और रियलमी 3 की तरह ये भी फ़ास्ट चार्जिंग शायद नहीं सपोर्ट करेगा. फ्लिप्कार्ट के टीज़र पेज के मुताबिक इसमें 6.22 इंच का DewDrop डिस्प्ले है.



