Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वनप्लस 7T के खास फीचर्स आये सामने, होगा 2K सुपर AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी से लैस !

जी हां, जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस का अगला स्मार्टफोन Oneplus 7T अब से लगभग एक महीने बाद लॉन्च होने वाला है। इससे पहले ही फोन के ख...

जी हां, जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस का अगला स्मार्टफोन Oneplus 7T अब से लगभग एक महीने बाद लॉन्च होने वाला है। इससे पहले ही फोन के खास फीचर्स और स्पेक्स ऑनलाइन लीक होकर सामने आयी है। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस 6.55 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट लगाया जाएगा, इसमें बैटरी 3800mAh की लगी होगी। आपको बता दें वनप्लस 7T के साथ वनप्लस 7T प्रो भी लॉन्च किया जाएगा। खबर है कि 26 सितंबर को ये फोन लॉन्च होंगे।Image result for oneplus 7t
मशहूर टिपस्टर ईशान अग्रवाल के अनुसार वनप्लस 7T दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। जिसमें से पहला वेरिएंट 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ होगा। दूसरा वेरिएंट भी 8GB रैम के साथ होगा, लेकिन इसमें स्टोरेज 256GB होगी। कलर वेरिएंट की भी जानकारी दी गयी है, इसके मुताबिक ये फोन फ्रॉस्टेड सिल्वर और हेज ब्लू रंग में आएगा। इसी टिपस्टर ने कहा है कि वनप्लस 7T में 3800mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 855+ दमदार प्रोसेसर होगा।Image result for oneplus 7t
इस स्मार्टफोन के कैमरा डिपार्टमेंट की भी जानकारी मिली है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। प्राइमरी शूटर 48MP का रहेगा, 16MP का सेकंडरी कैमरा और एक 12MP का कैमरा रियर में मौजूद होगा। इसका कैमरा गोलाकर सेट किया हुआ होगा।
और वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जाएगा। कैमरे में स्लो मोशन वीडियो, वाइड एंगल वीडियो, नाईटस्केप मोड आदि फीचर होंगे। उसके अलावा इसमें जो 6.55 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा वो 2K रिजोल्यूशन में होगा। वनप्लस 7T की मोटाई 8.3mm होगी।Image result for oneplus 7t
आपको बता दें कंपनी ने अभी ऑफिसियल लॉन्च तारीख नहीं बताई है लेकिन टिपस्टर ईशान ने बताया है कि ये फोन्स वनप्लस 7T और 7T Pro सितंबर माह की 26 तारीख को लॉन्च किया जाएगा।

Latest Articles