दोस्तों, बहुत सारी लीक्ड ख़बरों के बाद आज फाइनली शाओमी ने अपने ही देश चीन में रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो को लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ...
दोस्तों, बहुत सारी लीक्ड ख़बरों के बाद आज फाइनली शाओमी ने अपने ही देश चीन में रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो को लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया. आपको बता दें, रेडमी नोट 7S की तरह इस नोट 8 सीरीज में भी आने वाले कुछ समय बाद रेडमी नोट 8S भी पेश किया जा सकता है. हालाँकि अभी कोई ऐसी खबर नहीं है. फ़िलहाल तो रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो की बात करते हैं. इन दोनों फोन्स के हाईलाइटिंग फीचर हैं क्वैड रियर कैमरा सेटअप, जी हां इनमें 4-4 बैक कैमरा दिए गए हैं. क्वैड कैमरा में प्राइमरी कैमरा 64MP तक का दिया गया है.
रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो की कीमत-

अभी तो ये फोन्स केवल चीन में लॉन्च हुए हैं तो आपको चाईनीज price ही बताउंगा, वैसे भारत में कीमत इसी price के अनुसार हो सकती है जब ये इंडिया में लॉन्च होंगे. सबसे पहले रेडमी नोट 8 की कीमत बताएं तो इसकी कीमत 999 युआन यानी लगभग 10,000 रुपये के आसपास लॉन्च की गयी है. ये कीमत बेस वेरिएंट जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है. इसके बाद दूसरा वेरिएंट 6GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ है जो 1,199 युआन (करीब 12,000 रु) में लाया गया है. रेडमी नोट 8 का तीसरा वेरिएंट भी लॉन्च हुआ है जो 6GB रैम और 128GB मेमोरी के साथ है, और कीमत 1,399 युआन (14,000 रुपये) रखी गयी है. इस स्मार्टफोन की पहली सेल 17 सितम्बर को होगी.

अब रेडमी नोट 8 प्रो की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, इसकी कीमत 1,399 युआन रखी गयी है, इंडियन रुपये में इसकी कीमत 14,000 रुपये होती है. दूसरा वेरिएंट 1,599 युआन (16,000 रु) में पेश किया गया है, इसमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज दिया गया है. तीसरा व अंतिम वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ है जिसकी कीमत कम्पनी ने 18,000 रुपये रखी है. रेडमी नोट 8 प्रो की सेल 3 सितम्बर से होगी.

शाओमी ने कहा है कि रेडमी नोट 8 तीन कलर- ड्रीम ब्लू, ब्लैक और सफ़ेद रंग मिलेगा. जबकि रेडमी नोट 8 प्रो पर्ल व्हाईट, इसे एमराल्ड और इलेक्ट्रिक लाइट ग्रे रंग में मिलेगा.
रेडमी नोट 8, रेडमी नोट 8 प्रो का स्पेसिफिकेशन-
रेडमी नोट 8 ड्यूल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है, दोनों स्लॉट 4G सपोर्ट करता है. यह फोन एंड्राइड पाई 9 पर बेस्ड MIUI 10 पर चलता है. शाओमी ने इसमें 6.39 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. डिस्प्ले पर और बैक साइड में भी गो
रिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गयी है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 से पॉवर किया गया है.
रिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गयी है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 से पॉवर किया गया है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का प्राइमरी शूटर, 8MP का साइड एंगल लेंस, और 2MP के दो कैमरे हैं. फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा है. इस फोन में बैटरी 4000mAh की लगायी गयी है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. इस फोन में आपको माइक्रो यूएसबी की बजाय युएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है. फोन में IR ब्लास्टर भी है.

रेडमी नोट 8 प्रो में भी ड्यूल नैनो सिम स्लॉट दिया गया है. फोन एंड्राइड पाई 9 पर बेस्ड MIUI 10 पर चलता है. इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ है. बैक साइड में भी गोरिल्ला ग्लास 5 लगा हुआ है. इस मोबाइल को शाओमी ने मीडियाटेक के दमदार प्रोसेसर हिलियो G90T से powered किया गया है. गेमिंग के लिए इसमें लिक्विड कुलिंग सपोर्ट भी दिया गया है.

रेडमी नोट 8 की तरह इसमें भी 4 रियर कैमरा है लेकिन इसमें प्राइमरी कैमरा 64MP का लगाया गया है. बाकी तीन कैमरे सेम हैं, एक 8MP का और दो 2MP का. फ्रंट में सेल्फी कैमरा 20MP का दिया गया है.रेडमी नोट 8 प्रो में 4500mAh की बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. इसमें भी यूएसबी टाइप सी पोर्ट दी गई है.


