Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वीवो Y15 (2019) और Vivo Y17 की कीमत घटी ! ये है नई कीमत

वीवो ने इंडिया में अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। इस चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने Vivo Y15 (2019) और वीवो Y17 हैंडसेट की कीमत...

वीवो ने इंडिया में अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। इस चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने Vivo Y15 (2019) और वीवो Y17 हैंडसेट की कीमत 1000 रुपये घटा दी है, अब आप इन फोन्स को हजार रुपये कम कीमत में खरीद सकते हैं। आपको बता दें वीवो Y15 (2019) इंडिया में इसी साल मई में लॉन्च हुआ था और वीवो Y17 भी इससे एक महीना पहले यानी अप्रैल में लॉन्च किया गया था। वीवो Y15 की ओरिजिनल कीमत 13,990 थी और वीवो Y17 की 17,990 रुपये। दोनों ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस है।
इंडिया में Vivo Y15 (2019) की नई कीमत-Image result for vivo y15 specification 2019
इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में अब हमेशा के लिए 12,990 रुपये हो गयी है। यह फोन सिंगल वेरिएंट में मिलता है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज स्पेस है। यह फोन दो कलर ऑप्शन, ब्लू और लाल में मिलता है। फोन की नई कीमत फ्लिपकार्ट, अमेज़न और paytm जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लागू हो चुका है। साथ ही ऑफलाइन मार्केट में भी ये फोन आपको घटी हुई कीमत पर मिलेगा।
वीवो Y17 की नई कीमत-Image result for vivo y17
यह स्मार्टफोन तो अब वैसे मात्र 14,990 रुपये में मिलेगा क्योंकि इससे पहले 15,990 रुपये में बिक रहा था। लेकिन इसकी लॉन्च प्राइस 17,990 रुपये थी। कुछ समय पहले इसकी कीमत 2000 रुपये कम हुई थी और अब फिर से 1 हजार घटाया गया है। ये फोन भी फ्लिपकार्ट, अमेज़न जैसे साइट्स पर उपलब्ध है।

Latest Articles