Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये है जियो का सबसे सस्ता डेली 2GB डेटा और कॉलिंग प्लान

Teknikal Raman:  दोस्तों, रिलायंस जियो का कौन सा प्लान आप इस्तेमाल करते हैं वो तो हम नहीं जानते हैं. लेकिन आपके लिए कौन सा प्लान बेहतर र...

Teknikal Raman: दोस्तों, रिलायंस जियो का कौन सा प्लान आप इस्तेमाल करते हैं वो तो हम नहीं जानते हैं. लेकिन आपके लिए कौन सा प्लान बेहतर रहेगा, कौन वाला सस्ता पड़ेगा या किस प्लान में ज्यादा डेटा का लाभ मिलता है आदि के बारे में बताना हमारा फर्ज तो बनता ही है.
इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपको जियो के उस 2GB डेटा/ प्रतिदिन प्लान के बारे में बताऊंगा जो सबसे सस्ता और किफायती पड़ता है. कीमत के हिसाब से तो 28 दिन वाला 198 रु प्लान सस्ता है, लेकिन 2GB केटेगरी में यही सबसे महंगा प्लान आपको पड़ेगा. अब चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कौन-सा डेली 2GB डेटा प्लान सबसे सस्ता पड़ता है.Image result for jio
सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि रिलायंस जियो के पास डेली 2GB डेटा दिया जाने वाला टोटल 4 प्रीपेड प्लान मौजूद हैं. एक तो 198 रु वाला है जिसके बारे में आपको अभी कुछ देर पहले बताया कि ये तो इस केटेगरी का सबसे महंगा प्लान साबित होता है.
इस प्लान के अलावा 398 रु, 448 रु और 498 रूपये का डेली 2GB डेटा प्लान जियो के पास हैं. इन सभी प्लान में से सबसे सस्ता प्लान आपको 448 रूपये वाला पड़ेगा. क्योंकि इस प्लान में अन्य तीनों प्लान्स की तुलना में आपको प्रतिदिन के हिसाब से सबसे कम पैसे खर्च होते हैं.

Third party image reference
रिलायंस जियो के 448 रूपये के प्लान में आपको 84 दिनों तक रोज 2GB डेटा दिया जाता है. यानी कि इस प्लान में आपको प्रतिदिन सिर्फ5.33 रूपये खर्च करने पर डेली 2GB हाई स्पीड 4G डेटा का मजा, अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा, डेली 100 SMS भेजने की आजादी और सभी जियो ऐप्स सर्विस यूज करने मिल जाती है. वहीँ अगर आप 198 रूपये के प्लान से रिचार्ज करते हैं तो इस प्लान में आपको इन्ही सभी सर्विस का लाभ लेने के लिए हर रोज 7.07 रूपये खर्च करना पड़ता है.

Third party image reference
इसी तरह 398 रु और 498 रु वाला प्लान भी आपको 448 रु प्लान से महंगा पड़ेगा. इसलिए अगर आप इस प्लान के अलावा कोई और 2GB प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं तो अगली बार से 448 रु प्लान से ही रिचार्ज करियेगा. ऐसा करने से आपके मेहनत की कुछ कमाई तो जरुर बचेगी.

दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो Like और Share जरुर करें. और लेटेस्ट टेक न्यूज पढ़ते रहने के लिए इस चैनल को फॉलो करना न भूलें.

Latest Articles