चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने आज इंडिया में एक नया Z सीरीज का फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने शानदार फीचर्स के साथ विवो Z1x को मार्केट में पे...
चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने आज इंडिया में एक नया Z सीरीज का फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने शानदार फीचर्स के साथ विवो Z1x को मार्केट में पेश कर दिया है। दिखने में यह फोन Vivo Z5 जैसा लगता है जो पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था। वीवो Z1x के हाईलाइटेड फीचर्स की बात करें तो इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और सुपर AMOLED डिस्प्ले खास और हाईलाइटिंग फीचर हैं।
विवो Z1x की कीमत, ऑफर और सेल-
विवो Z1x की प्राइस इंडिया में 16,990 रुपये से शुरू होती है, ये कीमत 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की रखी गयी है। इसके अलावा एक और वेरिएंट 6GB की ही रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया है, इसकी कीमत 18,990 रुपये रखी है। विवो ने इस फोन का 8GB रैम वेरिएंट नहीं पेश किया। यह स्मार्टफोन फ्यूज़न ब्लू और फैंटम पर्पल कलर में मिलेगा।
इस स्मार्टफोन के सेल ऑफर की बात करें तो HDFC बैंक कार्ड से और EMI पेमेंट पर 1250 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। और वहीं जियो की तरफ से 6000 रु तक का बेनिफिट मिलेगा। इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट और विवो इंडिया ई स्टोर पर 13 सितंबर दोपहर 12 बजे से होगी।
वीवो Z1x का स्पेसिफिकेशन-

- डुअल नैनो सिम सपोर्ट/ 4G Volte
- एंड्राइड ओएस- पाई 9.0, फनटच ओएस 9.1
- डिस्प्ले- 6.38 इंच फुल एचडी+ सुपर AMOLED
- प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
- रैम/स्टोरेज- 6GB/64GB, 6GB/128GB

- रियर कैमरा- 48MP+8MP+2MP
- फ्रंट कैमरा- 32MP
- युएसबी टाइप सी पोर्ट
- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
- 4500mAh की बैटरी,
- 22.5W फ़्लैश चार्ज टेक