मेष, कन्या आप प्रियजनों की इच्छाओं को पूरा करेंगे। दंपति के भीतर प्यार और समझ बढ़ती है।अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे। अधीनस्थो...
मेष, कन्या
आप प्रियजनों की इच्छाओं को पूरा करेंगे। दंपति के भीतर प्यार और समझ बढ़ती है।अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे। अधीनस्थों से विवाद की आशंका दूर होगी। कार्यस्थल में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे, सभी कार्य बेहतर तरीके से पूरे हो सकते हैं, व्यापार में अचानक आर्थिक धनलाभ होगा, आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जिसमे आपको सफलता मिलेगी।
सिंह, तुला
आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। खर्च अधिक रहेगा। अनैतिक कामवृत्ति मुसीबत में डाल सकती है, आध्यात्मिक विचार और व्यवहार आपको कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे। अगर बिजनेस में हैं तो बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। वैसे, काम के दबाव में भगदौड़ भी ज्यादा होगी। दान और धार्मिक कामों में रूचि बढ़ेगी। यात्रा का योग बन रहा है।
कुंभ, मीन
आपके दुख-दर्द दूर हो जाएंगे और खुशियों की बारिश होगी। आपको व्यापार संबंधी कई बड़ी योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में भी कामयाबी हासिल होगी। लाइफ में अचानक बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अपने मन की अनुभूति को प्रकट करने से न हिचकें, इससे आपकी जिंदगी मे एक अच्छा बदलाव आयेगा। आपका साथी भी अपनी अनुभूति को प्रकट करने के लिए अत्यन्त इच्छुक होगा।


