Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

कोरोना वायरस के डर के बीच दिनेश चांदीमल ने 354 गेंद खेलकर मचाया गदर, मैथ्यूज-ब्रॉड भी छाए

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है. दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं. लेकिन इस सब के बावजूद ...

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है. दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं. लेकिन इस सब के बावजूद इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम अब भी दूसरा वर्चुअल टेस्ट मुकाबला खेल रही हैं.

दूसरे वर्चुअल टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट खोकर 142 रन का स्कोर बना लिए था. इंग्लैंड की तरफ इ जो डेनली 47 रन बनाकर जबकि जो रूट 37 रन बनाकर नाबाद थे.

इंग्लैंड की तरफ से जैक 40 रन बनाकर जबकि सिबली 09 रन बनाकर आउट हुए.

इससे पहले श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 384 रन पर पवेलियन लौट गयी. श्रीलंका की तरफ से दिनेश चंडीमल ने 354 गेंद पर नाबाद 111 रन, मेंडिस ने 63 रन, मैथ्यूज ने 52 रन और डिकवेला ने 31 रन की पारी खेली

इंग्लैंड की तरफ सैम करण ने 4 विकेट, बेस्स ने 2 विकेट, ब्रॉड ने 2 विकेट और लीच ने 1 विकेट हासिल किया.

Latest Articles