जी हाँ दोस्तों, वोडाफोन ने 95 रूपये का एक ऑल राउंडर प्लान पेश किया है जो कुछ सर्किल के लिए उपलब्ध कराया गया है. यह ऑल राउंडर प्लान मिनिमम...
जी हाँ दोस्तों, वोडाफोन ने 95 रूपये का एक ऑल राउंडर प्लान पेश किया है जो कुछ सर्किल के लिए उपलब्ध कराया गया है. यह ऑल राउंडर प्लान मिनिमम रिचार्ज पैक के तौर पर लॉन्च किया गया है जिससे कस्टमर अपने सिम की वैलिडिटी लम्बे समय के लिए बढ़ा सकता है. जैसा कि आप जानते होंगे वोडाफोन में हर महीने कम से कम 49 रूपये का वैलिडिटी एक्सटेंशन प्लान डालना होता है नहीं तो इनकमिंग और आउटगोइंग सर्विस बंद कर दी जाती है.
वोडाफोन ऑल राउंडर प्लान 95 रु में मिलने वाले फायदे-

अब इस लेटेस्ट प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो इस पैक में प्रीपेड यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. लम्बी वैलिडिटी के साथ ही 74 रूपये का टॉकटाइम भी मिलेगा, इतना ही नहीं इसके अलावा 200MB डेटा भी यूज करने मिलेगा. कॉलिंग रेट 2.5 पैसे प्रति सेकंड होगा.
आपको याद दिला दें, दिसंबर 2019 में कम्पनी ने यही 95 रु वाला प्लान सभी कस्टमर्स के लिए लाया था जिसमें फुल टॉकटाइम दिया जाता था, लोकल और नेशनल कॉलिंग चार्ज 1 पैसा प्रति सेकंड था. इन्टरनेट डेटा 500MB मिलता था. हालाँकि वैलिडिटी 28 दिन की मिलती थी.

वोडाफोन का यह प्लान जोकि ऑल राउंडर नाम से लाया गया है, ये 95 रु वाला प्लान बिहार, चेन्नई, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मुंबई और तमिलनाडु सर्किल के ग्राहकों के लिए लिए उपलब्ध है. हाँ, एक बात और वोडाफोन के साथ साथ आईडिया के ग्राहकों के लिए भी यह प्लान है.


