Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

IPL हुआ कैंसिल तो हार्दिक ने भैया और भाभी के साथ किया यह काम, नजर आए बेहद खुश

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव ...

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं, कई टिक टॉक पर वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं तो कई कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई कुणाल पांड्या भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। आपको बता दें कि आईपीएल का कार्यक्रम 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना के चलते यह 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। 

लॉकडाउन के दौरान घर में कैद हार्दिक पांड्या को क्रिकेट की बेहद याद आ रही है। अपने घर पर ही इंडोर क्रिकेट खेलना उचित समझा। अपने भाई और भाभी पंखुड़ी के साथ क्रिकेट खेला, इस दौरान पर बेहद खुश नजर आए। 

कुणाल पांड्या ने 38 सेकंड के वीडियो को जारी किया, जिसमें वह क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के दरमियान उन्होंने फैंस से घर पर रहने की अपील भी की और वह क्रिकेट के खेलने के बाद सैनिटाइजर से हाथ साफ करते हुए भी नजर आए।

Latest Articles