विश्वव्यापी महामारी का रूप धारण कर चुकी कोरोना महामारी से सम्पूर्ण जगत में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। पूरे विश्व में अब तक साढ़े सात...
विश्वव्यापी महामारी का रूप धारण कर चुकी कोरोना महामारी से सम्पूर्ण जगत में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। पूरे विश्व में अब तक साढ़े सात लाख से अधिक मामले सामने आ गए है, जबकि भारत में 1100 मामले सामने आये जिसमें 100 मरीज ठीक हुए है जबकि 29 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना से भारत समेत पूरी दुनिया जंग लड़ रही है वहीं खेल के मैदान में झंडे गाड़ने के बाद भारत देश को अपनी सेवाएं दे रहे खेल जगत के इन 3 धुरंधर खिलाड़ियों ने कोरोना से जंग के लिए ठान ली है। खेल के मैदान ने झंडे फहराने के बाद विश्व कप विजेता जोगिंदर शर्मा, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान राजपाल सिंह, राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज अखिल कुमार और कबड्डी चैंपियन अजय ठाकुर देशव्यापी बंदी के दौरान लोगों को घर से ना निकलने की गुजारिश कर रहे है, और ड्यूटी के दौरान सड़कों पर कोरोना के खिलाफ लड़ाई करते हुए नजर आ रहे है। ड्यूटी करते वक़्त उनकी फ़ोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
2007 T20 विश्व कप के फाइनल के हीरो एवं DSP हरियाणा पुलिस जोगिंदर शर्मा ने बताया "इस समय एक अलग तरह की चुनौती सामने है। हमारी ड्यूटी सुबह 6 बजे से शुरू हो जाती है जिसमें लोगों को जागरूक करना, बंद का पालन करना और चिकित्सा देना शामिल है।
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान राजपाल सिंह मोहाली में DSP के पद पर कार्यरत है। उन्होंने कहा की- मैं पुलिस की पूर्णकालिक नौकरी कर रहा हूँ। और इस समय मुख्य काम लॉकडाउन का पालन कराना है। इसके अलावा जरूरतमंदों को जरूरी चीजें मुहैया कराने पर हमारा जोर है।
मुक्केबाज अखिल कुमार : डीएसपी, गुरुग्राम (2006 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन) लोग सहयोग कर रहे हैं। जरूरी सामान मिलने से ज्यादा घबराहट भी नहीं है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने से ही यह वायरस रूक सकेगा। लोग भी समझ रहे है।
मुक्केबाज जितेंद्र कुमार : डीएसपी हरियाणा पुलिस, रेवाड़ी (2006 राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता) हम अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं । हम जमीन से जुड़े हैं और हमें पता है कि भूख क्या होती है।’
अजय ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पुलिस, बिलासपुर (2016 कबड्डी विश्व कप विजेता टीम के सदस्य) हम मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर्स लेकर चलते हैं लेकिन सबसे बड़ी सुरक्षा यही है कि लोग सड़क पर नहीं उतरे।