Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सलमान के परिवार के इस खास सदस्य का निधन, दुख में डूबे भाईजान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फैन फॉलोइंग के बारे में जानते ही हो वह हर एक बात का अपडेट सोशल मीडिया हैंडल पर करोड़ों फैंस को देते हैं । हाल ...

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फैन फॉलोइंग के बारे में जानते ही हो वह हर एक बात का अपडेट सोशल मीडिया हैंडल पर करोड़ों फैंस को देते हैं । हाल ही में उन्होंने अपने भतीजे के साथ फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी कि उनका भतीजा अब्दुल्लाह खान अब इस दुनिया में नहीं रहा । खबरों के मुताबिक, अब्दुल्लाह खान पिछले कुछ महीनों से फेफड़ों में संक्रमण की समस्या से जूझ रहे थे अचानक ज्यादा तबियत बिगड़ जाने के कारण 2 दिन पहले ही उनको मुंबई की मशहूर अस्पताल कोकिलाबेन में भर्ती कराया गया था, लेकिन 2 दिन बाद आज कुछ घंटों पहले ही इनका निधन हुआ ।


सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके अब्दुल्लाह को श्रद्धांजलि दी और लिखा कि, 'हम हमेशा तुम्हें प्यार करेंगे ।'  सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी जैसे ही फैंस को मिली कमेंट में सलमान खान के भतीजे को श्रद्धांजलि देने लगे । अब्दुल्लाह के निधन से सलमान बेहद दुखी नजर आए । निधन की खबर जैसे ही खान परिवार को हुई कोहराम मच गया है और सलमान खुद भी मायूस नजर आया । आपको बता दें कि इससे पहले भी सलमान खान अपने भतीजे अब्दुल्ला के साथ कैमरे में कैद किए जा चुके हैं और यह दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी । जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान भले ही मायानगरी मुंबई में अपने मां बाप के साथ रहते हैं लेकिन उनके परिवार के सदस्य इंदौर में रहते हैं । सलमान के सबसे चहेते अब्दुल्लाह के निधन से हर कोई हैरान है ।
दोस्तों, नीचे कमेंट में आप भी अपना शोक व्यक्त करें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए, धन्यवाद ।

Latest Articles