Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Mi 10 Lite लॉन्च हुआ 5G फीचर और क्वैड कैमरा के साथ, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

शाओमी ने Mi 10 Lite को एक किफायती 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। यह फोन वाटरड्राप स्टाइल नौच के साथ है। इस फोन के हाय...

शाओमी ने Mi 10 Lite को एक किफायती 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। यह फोन वाटरड्राप स्टाइल नौच के साथ है। इस फोन के हायर वेरिएंट मी 10 और मी 10 प्रो में होल पंच डिस्प्ले है। हालांकि मी 10 लाइट में इन दोनों की तरह ही क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है।
Mi 10 Lite की कीमत-Xiaomi Mi 10 Lite takes the affordable 5G crown
आपको बता दें यह फोन यूरोपियन मार्केट में सबसे पहले खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, वो भी मई के पहले हफ्ते में क्योंकि अभी कोरोना वायरस से पूरी दुनिया तबाह है। इस फोन की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 349 यूरो रखी गयी है यानी लगभग 29,200 रुपये। यह फोन चार कलर ऑप्शन में होगा। इंडिया में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
मी 10 लाइट के स्पेसिफिकेशन-Xiaomi Mi 10 Lite 5G smartphone with quad-cameras launched
इस 5G स्मार्टफोन में 6.57 इंच का एमोलेड ट्रू कलर डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम का Octa Core प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 765G लगाया गया है जोकि LPDDR4X RAM और UFS 2.1 स्टोरेज से paired है। इस फोन की रैम और स्टोरेज डिटेल्स अभी नहीं मिली है।
फोन का क्वैड कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 48MP का है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है। शाओमी ने इसमें 4160mAh की बैटरी दी है जो 20W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। और ये क्विक चार्ज 3.5 भी सपोर्ट करता है।

Latest Articles