Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

लॉकडाउन की वजह से रहती है भाई-बहन के साथ घर में, 11 साल के करियर में नहीं मिला इतना टाइम

आप सब जानते ही है कि कोरोना वायरस का कहर भारत पर जमकर बरस रहा है । ऐसे में कई देशों के हालात बहुत बुरे चल रहे हैं और हर रोज हजारों लोगों की...

आप सब जानते ही है कि कोरोना वायरस का कहर भारत पर जमकर बरस रहा है । ऐसे में कई देशों के हालात बहुत बुरे चल रहे हैं और हर रोज हजारों लोगों की मौत हो रही है । इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को 21 दिन तक लॉकडाउन कर दिया है । हर कोई अपने आप को घर में कैद कर चुका है और घर के बाहर कदम रखने का नाम नहीं ले रहा है । ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शूटिंग पर रोक लगने के कारण घर में बैठे हुए हैं ।

लॉकडाउन की वजह से रहती है भाई के साथ घर में
टेलीविजन से अब बॉलीवुड में नाम कमाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी अपने भाई बहन के साथ घर में रहने लगी है। वरना करियर के चक्कर में सेलेब्स को अपनी फैमिली से दूर रहना पड़ता है, लेकिन आजकल वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है । अंकिता लोखंडे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी और आजकल वह बॉलीवुड में भी नाम कमा रही है 'मणिकर्णिका' फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया ।
कई सालों से नहीं मिला इतना टाइम

जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि अभिनेत्रियों के पास टाइम की कमी होती है । कभी शूटिंग तो कभी प्रमोशन के चक्कर में वह अपनी फैमिली को टाइम नहीं दे पाती है । कई सालों से अंकिता लोखंडे अपने परिवार को नहीं मिल पा रही थी लेकिन लॉकडाउन के चक्कर में वह आजकल अपने पूरे परिवार को टाइम दे पा रही है।  भाई और बहन से मिलकर वह काफी खुश हुई उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वह मस्ती के मूड में नजर आ रही है ।
अगर हम बात करेंगे तो लोखंडे के अब तक के करियर के बारे में तो मणिकर्णिका फिल्म से डेब्यू करने के बाद हाल ही में उनको टाइगर श्रॉफ की शानदार फिल्म 'बागी 3' लीड रोल में देखा गया और यही वजह है कि इनके पास फिल्मों की कमी नहीं है ।

Latest Articles