Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

गली के कुत्ते को चाय पिलाने लगी यह अभिनेत्री, क्यूट मोमेंट हो गई कैमरे में कैद

बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटीज है जिनको कुत्ते पालना बेहद पसंद है । कुछ तो अभिनेत्री ऐसी भी है जिन्होंने बिल्लियां, घोड़े वगैरह पाल रखे हैं...

बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटीज है जिनको कुत्ते पालना बेहद पसंद है । कुछ तो अभिनेत्री ऐसी भी है जिन्होंने बिल्लियां, घोड़े वगैरह पाल रखे हैं । आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जो कुत्ते को पालना बहुत पसंद करती है और उनके साथ कई बार सोशल मीडिया पर क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती है । दरअसल, हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे है वह और कोई नहीं बल्कि डायना पेंटी है । जी हां 'कॉकटेल' फिल्म से डेब्यू करने वाली यह अभिनेत्री आजकल बॉलीवुड से गुमनाम हो चुकी है और इनको बहुत ही कम फिल्मों में लीड रोल में देखा जाता है ।


डायना पेंटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है । लॉकडाउन के बीच हाल ही में डायना पेंटी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वह गली के कुत्ते को चाय पिलाते हुए नजर आ रही है।  उन्होंने कुछ मैसेजेस भी तस्वीरों के ऊपर लिखे हैं ।
लुक की बात करें तो डायना पेंटी हमेशा की तरह स्टाइलिश और हॉट अंदाज में नजर आ रही है सोशल मीडिया पर इनकी यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही है और वह कुत्ते से बातचीत करती हुई दिख रही है यह क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हुई और लोग काफी पसंद कर रहे हैं । अगर बात करें डायना पेंटी के करियर के बारे में तो कॉकटेल फिल्म से डेब्यू करने के बाद वह साल 2016 में आई फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में दिखी इसके बाद वह 'हैप्पी फिर से भाग जाएगी' में भी लीड रोल में देखी गई यह दोनों फिल्में उनके करियर की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म है इसके अलावा डायना पेंटी कुछ फिल्मों के सॉन्ग में स्पेशल अपीरियंस में भी नजर आ चुकी है । वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इसी साल 'शिद्दत: जर्नी बियोंड लव' में लीड रोल में नजर आने वाली है ।
दोस्तों, वैसे आपको डायना पेंटी की एक्टिंग कैसी लगती है ? हमें नीचे कमेंट में जरूर बताइए और इस पोस्ट को लाइक कीजिए, धन्यवाद ।

Latest Articles