जी हां दोस्तों रियलमी 7 का एक अनबॉक्सिंग वीडियो लीक होकर आया था जिसे अब हटा लिया गया है लेकिन वीडियो का स्क्रीनशॉट एक टिपस्टर के द्वारा लेकर...
जी हां दोस्तों रियलमी 7 का एक अनबॉक्सिंग वीडियो लीक होकर आया था जिसे अब हटा लिया गया है लेकिन वीडियो का स्क्रीनशॉट एक टिपस्टर के द्वारा लेकर उसे ट्विटर पर शेयर किया है। यह 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का वीडियो था जिसकी तस्वीर आप देख सकते हैं, यह ब्लूईश कलर में है।
रिटेल बॉक्स पर रियलमी 7 के कुछ स्पेसिफिकेशन भी लिखे हुए हैं। जैसा कि आपको पता है कंपनी रियलमी 7 और रियलमी 7 प्रो को 3 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। लेकिन उससे पहले लगभग सारी स्पेक्स लीक हो गए हैं।
रियलमी 7 के डिज़ाइन की बात करें तो तस्वीर से पता चलता है कि इसका एक ब्लूईश कलर वेरिएंट आएगा। इसमें रियर साइड में 4 कैमरा वर्टिकली यानी ऊपर से नीचे की तरफ सेटअप किया हुआ है। REALME की ब्रांडिंग बैक पैनल के नीचे दिख रही है। सामने की तरफ स्क्रीन में बायीं ओर होल पंच सेल्फी कैमरा है। बेजेल्स भी ठीक ठाक हैं।
यह स्मार्टफोन ट्रिपल कार्ड स्लॉट के साथ है, यानी दो सिम कार्ड के लिए और एक माइक्रो एसडी कार्ड के लिए। फोन एंड्राइड 10 पर चलेगा। फोन के बायीं तरफ वॉल्यूम रॉकर है और दाहिने तरफ पावर बटन है।






ليست هناك تعليقات