Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

नोकिया 2 की बिक्री भारत में 24 नवंबर से शुरू, जानिए फोन की कीमत और फीचर्स

एचएमडी ग्लोबल के द्वारा लॉन्च किया गया नोकिया का अबतक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन नोकिया 2 बिक्री शुक्रवार, 24 नवंबर से होने वाली है। इस स्...

एचएमडी ग्लोबल के द्वारा लॉन्च किया गया नोकिया का अबतक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन नोकिया 2 बिक्री शुक्रवार, 24 नवंबर से होने वाली है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने अक्टूबर में लॉन्च कर दिया था। उस वक्त HMD ग्लोबल ने इस फोन की इंडियन प्राइस और इसकी उपलब्धता के बारे में कोई तय तारीख नहीं बताई थी। लेकिन अब वो समय बीत चुका है और कंपनी ने गुरुवार को बताया कि नोकिया 2 अब भारत भर में खरीदने के लिए उपलब्ध है और साथ ही कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

google
नोकिया 2 की कीमत और ऑफर्स-
इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये तय की गई है। और यह फोन पूरे देशभर में कल, यानी 24 नवंबर से बेचे जाएंगे। इसे आप अपने शहर के नजदीकी दुकानों और रिटेल स्टोर्स में खरीद सकते हैं। फोन काला, सफेद और कॉपर ब्लैक रंगों में उपलब्ध है।

google
लॉन्च ऑफर के तौर पर, HMD ग्लोबल ने घोषणा की है कि जियो के ग्राहक 45GB तक का अतिरिक्त डेटा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको हरेक 309रु या इससे ऊपर के रिचार्ज पर 5GB एक्स्ट्रा डेटा अगले 9 रिचार्ज तक मिलेंगे।
इसके अलावा नोकिया 2 को खरीदने वालों को 12 महीने का एक्सीडेंटल डैमेज इंसयोरेन्स प्लान Servify के द्वारा दिया जाएगा लेकिन इसके लिए आपको Kotak 811 सेविंग एकाउंट चालू करवाना होगा और 1000रु उस एकाउंट में जमा करना होगा।
  • नोकिया 2 का स्पेसिफिकेसन्स-

google
  • नोकिया 2 एंड्रॉइड nougat 7.1.1 ओएस पर काम करता है और जल्द ही इसे ओरियो 8.0 का भी अपडेट मिल जायेगा.
  • फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले 720x1280 पिक्सेल रिजोल्युसन का लगा है.
  • प्रोसेसर की बात करें तो कम्पनी ने क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर लगाया है.
  • 1GB रैम और 8GB इंटरनल मेमोरी दी गयी है. मेमोरी कार्ड 128 जीबी तक का लगाया जा सकता है.
  • कैमरे की बात करने तो प्राइमरी यानी रियर कैमरा 8 मेगापिक्सेल का LED फ़्लैश के साथ है और फ्रंट में 5 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

google
  • इस फोन में google असिस्टेंट भी सपोर्ट करता है.
  • नोकिया 2 का सबसे आकर्षित करने वाला कोई फीचर नहीं बल्कि इसका 4100mAh का दमदार बैटरी है.
  • कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, वाईफाई, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ, FM रेडियो आदि मौजूद हैं. नोकिया के इस फोन में आप डुअल नैनो सिम लगा सकते हैं. फोन की मोटाई 9.3mm है
ऐसे ही टेक ख़बरें पढ़ते रहने के लिए आप हमें फॉलो भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस पीला वाला फॉलो बटन प्रेस करना होता है. जोकि बिलकुल फ्री है.

No comments

Latest Articles