Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

24MP सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V7 लॉन्च हुआ, जानिए इस फोन की कीमत, फीचर्स और ऑफर्स

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी विवो ने आज सोमवार के दिन भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन  Vivo V7  लॉन्च किया है. इनके पिछले सभी फोन्स की ...

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी विवो ने आज सोमवार के दिन भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन Vivo V7 लॉन्च किया है. इनके पिछले सभी फोन्स की तरह ही ये भी सेल्फी फोकस्ड स्मार्टफोन है. यह Vivo V7+ का छोटा वर्जन है, जिसे विवो ने सितम्बर में लॉन्च किया था. इस V7 का स्पेसिफिकेशन V7+ से ही मिलता-जुलता है. लेकिन इस छोटे वर्जन में कम mAh की बैटरी देखने को मिलेगी, इंटरनल स्टोरेज भी थोड़ा कम है और डिस्प्ले भी कुछ छोटा है.

google
विवो वी7 का सबसे हाईलाइटिंग फीचर बिना किसी शक के 24MP का सेल्फी फ्रंट कैमरा है. इसके अलावा दूसरा खास फीचर है 18:9 अनुपात का स्क्रीन, जिसकी वजह से फ़ोन में कम बेजेल्स देखने को मिलता है. कम्पनी ने इस फोन की कीमत भारत में कितनी होगी, वो बता दी है. और यह एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट के जरिये बेचा जायेगा.
विवो V7 की कीमत-

google
विवो वी7 की कीमत भारत में 18,990 रूपये रखी गयी है और इस फोन की प्री-बुकिंग फ्लिप्कार्ट पर आज से ही यानी 20 नवम्बर से ही शुरू हो चुकी है. स्मार्टफोन का पहला सेल शुक्रवार, 24 नवम्बर से शुरू होगा. यह फोन गोल्ड और काला रंग में लॉन्च हुआ है.
विवो V7 खरीदने वाले इन ऑफर्स का लाभ ले सकेंगे-

google
फ्लिप्कार्ट इस विवो वी7 फोन की प्री-बुकिंग करने वालों को EMI पर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के खरीदने का मौका दे रहा है. फोन की स्क्रीन टूटने पर एक बार फ्री में रिप्लेस करने का ऑफर भी दिया जा रहा है. इसके अतिरिक्त एक एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिसके अनुसार आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 18,000 रूपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं.
विवो वी7 का पूरा स्पेसिफिकेशन-

google
यह फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड nougat 7.1 पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है.
फोन में 5.7 इंच का HD+ फुलव्यू IPS डिस्प्ले लगा है.
विवो ने इस डिवाईस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर लगाया है जो कि 1.8GHz तक क्लॉकड है.
फोन में 4GB की रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी दी गयी है.
माइक्रो एसडी कार्ड 128GB तक का लगाया जा सकता है.
फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन के पीछे ही दिया गया है.
विवो वी7 के कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 16MP का रियर कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है.
वहीँ फ्रंट कैमरा 24MP का सॉफ्ट मूनलाइट ग्लो सेल्फी लाइट के साथ मिलता है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ आदि मौजूद हैं. जरुरी सेन्सर्स जैसे accelerometer, एम्बिएंट लाइट, कंपास, प्रोक्सिमिटी सेंसर के अलावा gyroscope भी है.
विवो के इस फ़ोन में 3000mAh की बैटरी लगी है. फोन का वजन मात्र 139 ग्राम है और मोटाई महज 7.9mm है.
खबर अच्छी लगी तो लाईक और शेयर करना न भूलें और इसी तरह टेक ख़बरें पाने के लिए आप हमें अभी पीला बटन प्रेस करकेबिलकुल मुफ्त में फॉलो कर सकते हैं.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles