Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी ने पेश किया Mi Exchange प्रोग्राम, पुराने फोन को बदलकर नया ले जाएं!

जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने Cashify से पार्टनरशीप करके इस नए एक्सचेंज प्रोग्राम को लॉन्च किया है। एक्सचेंज प्रोग्राम के...

जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने Cashify से पार्टनरशीप करके इस नए एक्सचेंज प्रोग्राम को लॉन्च किया है। एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत यूजर्स अपने पुराने शाओमी स्मार्टफोन को बदलकर यानी एक्सचेंज करके नया कोई भी शाओमी का स्मार्टफोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी Mi Home में जाना होगा।

google
फिलहाल कंपनी के पास कुल 11 मी होम स्टोर्स पूरे भारत में है। जिसमें दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, मुम्बई और चेन्नई भी शामिल है।
जब आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने जाएंगे तब Cashify की टीम तय करेगी कि आपके डिवाइस का रिसेल वैल्यू कितना है। और यह आपके फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। इसके बाद जितना भी आपको आपके पुराने फोन की कीमत बताई जाएगी उतने ही का डिस्काउंट आपके नए स्मार्टफोन में अप्लाई हो जाएगा।

google
इसके अलावा आप घर बैठे ही अपने फोन को एक्सचेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको Cashify ऐप के द्वारा पिकअप रिक्वेस्ट भेजना होगा। ऐसी में आप जो नया फोन लेंगे उसके लिए आपको पूरा पेमेंट करना होगा। और जो फोन आपने एक्सचेंज के लिए भेजा है उसका पैसा आपको बाद में कैसिफाई के द्वारा दिया जाएगा।
दोस्तों, शाओमी के इस नए प्रोग्राम के बारे में आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। और क्या आप इस प्रोग्राम का लाभ लेना चाहेंगे? ये भी जरूर बताइयेगा।
धन्यवाद!

ليست هناك تعليقات

Latest Articles