दोस्तों, अगर आपका मोबाइल पानी में गिर जाए या पानी से भीग जाए तो आप क्या करेंगे। ऐसी स्थिति में तुरंत समझ में नहीं आता है कि क्या करें। कुछ...
दोस्तों, अगर आपका मोबाइल पानी में गिर जाए या पानी से भीग जाए तो आप क्या करेंगे। ऐसी स्थिति में तुरंत समझ में नहीं आता है कि क्या करें। कुछ लोग ऐसे ऐसे प्रयोग करने लग जाते हैं कि फोन के सही होने की बची खुची संभावना भी खत्म हो जाती है। ऐसे मौके पर झुंझलाने की बजाय कुछ उपायों को अपनाने से संभव है कि आपका फोन खराब होने से बच जाए।
google
दोस्तों पानी में गिरने के बाद सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ कर देना चाहिए, ताकि शार्ट सर्किट न लग सके। उसके बाद फोन में लगे सिम, मेमोरी कार्ड और बैटरी को फटाफट निकाल लेना चाहिए क्योंकि पानी का असर इन चीजों पर हो सकता है। फोन के पार्ट्स को सुखाना बहुत जरूरी होता है, इसके लिए आप तौलिए या मुलायम कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।
google
अगर आपका फोन नॉन रिमूवेबल बैटरी वाला है तो फोन को स्विच ऑफ करना ही इसका एक मात्र ऑप्शन है। इसके बाद फोन के अंदर गए पानी को वैक्यूम ब्लोअर का इस्तेमाल करके सुखाया जा सकता है। जब फोन पूरी तरह से सुख जाए उसे ऑन करके देखें। फिर भी स्मार्टफोन ऑन न हो रहा हो तो उसे चार्जिंग पर लगाएं। अगर चार्ज भी नहीं ले रहा हो तो संभव है कि बैटरी खराब हो गयी हो। तब ऐसी स्थिति में आपको सर्विस सेन्टर में अपने फोन को दिखाकर रिपेयर करवाना चाहिए।
दोस्तों पोस्ट अच्छा लगा हो तो लाइक करें, शेयर करें और टेक्निकल रमण को फॉलो करें।


ليست هناك تعليقات