दोस्तों, मोबाइल से आजकल लोग सभी तरह की बातें एक दुसरे के साथ शेयर करते हैं, बात करते हैं. लेकिन फ़ोन पर बात करने का भी अपना एक तरीका होता ...
दोस्तों, मोबाइल से आजकल लोग सभी तरह की बातें एक दुसरे के साथ शेयर करते हैं, बात करते हैं. लेकिन फ़ोन पर बात करने का भी अपना एक तरीका होता है. इस पर बात करते वक्त यह ध्यान रखना चाहिए कि कोई ऐसी बात मुंह से न निकले जिससे आगे चलकर आपको कोई समस्या उठानी पड़े.
उदाहरण के तौर पर देश और उसकी रक्षा सम्बन्धी संवेदनशील बातों के प्रति सावधानी से ही बात करनी चाहिए. इसी प्रकार ऑफिस और कार्यस्थल पर आपके साथ जुड़े किसी सीनियर स्टाफ और अन्य सहकर्मी के बारे में भी कोई वक्तव्य सोच समझकर ही दें. कहने का मतलब ये है कि ऐसे ही कई अन्य मामले होते हैं, निजी और आम, जिन पर सोच-समझ कर ही बात करनी चाहिए. लिहाजा फोन पर बात करते वक्त निम्न बातों का ध्यान रखें.
- मोबाइल पर सार्वजानिक स्थलों पर बात करते समय ध्यान रखें कि कोई आपकी बात सुन तो नहीं रहा.
- पैसे के लेन-देन की बातचीत कभी भी पब्लिक प्लेस में या किसी अनजान व्यक्ति के सामने न करें.
- निजी बातें भी फोन पर अधिक न करें. पब्लिक में मोबाइल पर तो निजी बातें करें से बिलकुल परहेज करें. यह किसी भी दृष्टी से ठीक नहीं होता.

- पब्लिक में कभी भी अपना मोबाइल नंबर, कोई पासवर्ड या बैंक अकाउंट नंबर या locker नंबर न बताएं.
- घर की बातें बिलकुल भी मोबाइल पर पब्लिक प्लेस में नहीं करना चाहिए.
- अपने रोजमर्रा के प्रोग्राम के बारे में कभी भी सार्वजानिक जगहों पर फोन पर न शेयर करें.
- बहुत लोगों को पैसे की शान दिखने की आदत होती है. अपने पैसे, गहनें आदि की बात भी ऐसी जगहों पर ऊँची आवाज में न करें, या करें ही न.
- कामकाजी व्यक्ति घर में इंतजार कर रहे बच्चे या वृद्धो के बारे में भी सोच-समझकर मोबाइल पर पब्लिक प्लेस में बात करें.
दोस्तों, पोस्ट अच्छा लगा हो तो लाईक करना, शेयर करना और टेक्नीकल रमण को फॉलो करना मत भूलना. क्योंकि यहाँ आपको टेक खबरों के अलावा ऐसे ही टेक टिप्स मिलते रहते हैं.


