दोस्तों, स्टीफेन हॉकिंग ने दुनिया को आगाह किया है कि एक दिन ऐसा आएगा जब रोबोट्स पूरी तरह से इंसानों की जगह ले लेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजें...
दोस्तों, स्टीफेन हॉकिंग ने दुनिया को आगाह किया है कि एक दिन ऐसा आएगा जब रोबोट्स पूरी तरह से इंसानों की जगह ले लेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी को लेकर दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं। इस कड़ी में मशहूर वैज्ञानिक स्टीफेन हॉकिंग भी जुड़ गए हैं।
google
उन्होंने दुनिया को चेताया है कि एक दिन ऐसा आएगा जब पूरी तरह से रोबोट्स इंसानों की जगह ले लेंगे। हॉकिंग ने ये भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उस स्तर पर पहुंच जाएगी जहां रोबोट इंसानों को रिप्लेस कर देंगे। और यह जिंदगी की एक नई शुरुआत होगी जो मनुष्य को मात देगी।
google
हॉकिंग ने इसे लेकर अपना डर और चिंता जताई है। उन्होंने युवाओं से अंतरिक्ष विषय पर रुचि लेने का आग्रह किया। हॉकिंग ने कहा, हम ऐसे बिंदु पर पहुंच चूके हैं जहां से लौटा नहीं जा सकता। हमारी पृथ्वी हमारे लिए छोटी पड़ती जा रही है। वैश्विक जनसंख्या में वृद्धि हो रही है जो हमारे लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने ये सभी बातें हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कही।


No comments