दोस्तों, अगर आप सैमसंग गैलेक्सी C9 प्रो स्मार्टफोन यूज करते हैं तो ये आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. सैमसंग ने अपने इस फोन के लिए nougat 7...
दोस्तों, अगर आप सैमसंग गैलेक्सी C9 प्रो स्मार्टफोन यूज करते हैं तो ये आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. सैमसंग ने अपने इस फोन के लिए nougat 7.1.1 का अपडेट जारी कर दिया है.

Sammobile के रिपोर्ट के अनुसार भारत में गैलेक्सी सी9 प्रो यूजर्स को यह अपडेट OTA के द्वारा दिया जा रहा है. जिनके पास यह अपडेट रिसीव नहीं हुआ है, वे अपने फोन के सेटिंग में जाएँ, उसके बाद About Device ऑप्शन खोलें. फिर सॉफ्टवेयर अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें. इस तरह आप मैन्युअली भी चेक करके देख सकते हैं की आपके डिवाईस में अपडेट आया की नहीं.

कम्पनी ने इस अपडेट को बुधवार को ही जारी कर दिया था, अगर आपके फोन में अभी तक अपडेट नहीं मिला है तो चिंता की कोई बात नहीं. धीरे-धीरे यह सभी यूजर्स के फ़ोन में दिया जा रहा है और आपके फोन में भी जल्द ही आ जायेगा. रिपोर्ट के मुताबिक इस नए ओएस के साथ अगस्त का सिक्यूरिटी पैच दिया जा रहा जोकि अब आउटडेटेड हो चूका है. अभी तो नवम्बर का भी पैच आ चूका है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि इस फोन में कुछ ऐसे भी सॉफ्टवेयर फीचर दिए जा रहे हैं जो सबसे पहले गैलेक्सी S8 में देखा गया था.

भारत में सैमसंग ने गैलेक्सी सी9 प्रो को इसी वर्ष जनवरी में 36,900रु की कीमत में लॉन्च किया था. लेकिन अब यह स्मार्टफोन सिर्फ 29,900रु में खरीदने के लिए उपलब्ध है. और इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करूँ तो इसमें है 6 इंच का फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले, 6GB की रैम, 64GB इंटरनल मेमोरी, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर, 16MP रियर कैमरा और 4000mAh की बैटरी.
पोस्ट पढने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.


No comments