Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

देश का स्मार्टफोन- शाओमी Redmi 5A बहुत कम कीमत में लॉन्च हुआ, जानिए इस फोन की खूबियां

देश का स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 5A दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ। इस फ़ोन में 2 सिम स्लॉट + 1 माइक्रो एसडी स्लॉट है। रेडमी 5A गुरुवार, 7 दिसं...

देश का स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 5A दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ।
इस फ़ोन में 2 सिम स्लॉट + 1 माइक्रो एसडी स्लॉट है।
रेडमी 5A गुरुवार, 7 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
पहले 50 लाख स्मार्टफोन को 1 हजार रुपये छूट के साथ बेचा जाएगा।

google
दोस्तों, शाओमी ने आज अपना एक किफायती और काफी सस्ता स्मार्टफोन रेडमी 5A भारत में लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने इस फोन को चीन में अक्टूबर में ही लॉन्च कर दिया था। कंपनी ने इंडिया में इसे "देश का स्मार्टफोन" नाम से पेश किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें 2 सिम स्लॉट और 1 माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट अलग-अलग दिया गया है। मतलब एक साथ तीनों चीज इस फोन में लगाया जा सकता है।

google
रेडमी 5A में पहले से ही MIUI 9 डाला हुआ है, जिससे बैटरी परफॉर्मेंस अच्छी मिलने वाली है। यहां एक चीज नोट करने वाली ये है कि चीन में जो रेडमी 5A लॉन्च हुआ था उसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट था जबकि भारत में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी और सिम स्लॉट के साथ आया है। शाओमी ने इस फोन को दो वेरिएंट में उतारा है, एक 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ और दूसरा 2GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी के साथ। हालांकि चीन में सिर्फ 2GB रैम वेरिएंट ही लॉन्च हुआ था।
शाओमी रेडमी 5A की कीमत-

google
भारत में रेडमी 5A की कीमत 5,999रु से शुरू होती है। 2जीबी रैम वेरिएंट वाले की कीमत 5,999 रुपये है और 3जीबी वाले की कीमत 6,999 रुपये है। जबकि 2GB रैम वेरिएंट के पहले 50 लाख यूनिट्स को 1000रु डिस्काउंट के साथ केवल 4,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस तरह यह स्मार्टफोन भारत में शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।
यहां से खरीद सकते हैं रेडमी 5A-
इस फोन को आप 7 दिसंबर, दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, Mi होम और शाओमी के वेबसाइट से खरीद सकते हैं। यह फोन डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड रंगों में उपलब्ध होगा।

google
शाओमी रेडमी 5A का पूरा स्पेसिफिकेसन्स-
  • 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले
  • डुअल नैनो सिम स्लॉट/ 4G VoLTE
  • माइक्रो एसडी कार्ड- 128GB तक
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर
  • 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB स्टोरेज
  • 13MP का रियर कैमरा + LED फ़्लैश/ f/2.2 अपरचर
  • 5MP का फ्रंट कैमरा/ f/2.0 अपरचर
  • एंड्रॉइड ओएस- नॉगट 7.1.2
  • सेंसर- accelerometer, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट
  • 3000mAh की बैटरी
  • फोन का वजन- 137 ग्राम
  • फोन की मोटाई- 8.35mm

google
दोस्तों, तो आपको कैसा लगा शाओमी का यह बजट स्मार्टफोन, कृपया अपनी प्रतिक्रिया कमेंट करके दें और पोस्ट अच्छा लगा हो तो लाईक और शेयर करना ना भूलें।

No comments

Latest Articles