जी हां दोस्तों, वोडाफोन इंडिया ने सुपर प्लान के तहत अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए फ्री रोमिंग बेनिफिट वाला प्लान पेश किया है। कंपनी ने 176 ...
जी हां दोस्तों, वोडाफोन इंडिया ने सुपर प्लान के तहत अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए फ्री रोमिंग बेनिफिट वाला प्लान पेश किया है। कंपनी ने 176 रुपये के सुपर प्लान में रोमिंग में भी असीमित कॉल करने की सुविधा दी है। इसके साथ ही हर रोज 1GB 2जी डेटा भी दिया जाएगा और इस पैक की वैलिडिटी पूरे 28 दिनों तक रहेगी।
Third party image reference
हालांकि इस प्लान को सभी सर्किल के लिए नहीं पेश किया गया है। ये सिर्फ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रीपेड कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के वोडाफोन इंडिया के बिज़नेस हेड मोहित नरूला ने कहा कि ये दोनों ही राज्य कुल 7 राज्यों के बॉर्डर को छूती है जहां कस्टमर प्रायः यात्रा करते रहते हैं। रोमिंग में भी ग्राहक बिना किसी परेशानी के कॉल कर सकें, इसलिए इस प्लान को हमने लॉन्च किया है।
Third party image reference
मोहित नरूला ने ये भी कहा कि इस तरह का ऑफर टेलीकॉम मार्किट में किसी ने अपने ग्राहकों के लिए नहीं निकाला है जिसमें अनलिमिटेड रोमिंग कॉल्स की सुविधा हो। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के निवासियों को संबोधित करते हुए नरूला ने इस आकर्षक ऑफर का लाभ उठाने को कहा और उन्होंने ये भी कहा कि आगे इसी तरह हम अपने ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा ऑफर किफायती दामों में लाते रहेंगे।


No comments