जियो से मिल रही कड़ी चुनौती के बाद कुछ दिन पहले एयरटेल ने 84 दिनों वाला प्लान पेश किया था. एयरटेल का ही अनुसरण करते हुए आईडिया सेलुलर ने भ...
जियो से मिल रही कड़ी चुनौती के बाद कुछ दिन पहले एयरटेल ने 84 दिनों वाला प्लान पेश किया था. एयरटेल का ही अनुसरण करते हुए आईडिया सेलुलर ने भी 509 रूपये में अपने ग्राहकों के लिए नया प्लान लॉन्च किया है. दोनों ही कम्पनियां, एयरटेल और आईडिया अपने मौजूदा कस्टमर्स को बनाये रखने के लिए कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर ही नए-नए प्लान्स पेश करती रहती है.
Third party image reference
आईडिया का 509रु वाला प्लान जियो के 459रु और एयरटेल के 509 वाले प्लान जैसा ही लाभ प्रदान करता है. इस प्लान से रिचार्ज करने पर idea कस्टमर्स को 1GB डेटा हर रोज दिया जायेगा. ये इन्टरनेट डेटा आप अपने 2G, 3G या 4G हैंडसेट में से किसी में भी इस्तेमाल कर सकेंगे. कॉलिंग की बात करें तो लोकल, STD कॉल्स और साथ ही रोमिंग कॉल्स भी अनलिमिटेड कर सकेंगे. इस पैक में 100 SMS डेली दिया जायेगा. इतना सब कुछ पुरे 84 दिनों तक मिलता रहेगा, इसका मतलब ये प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी वाला है.
Third party image reference
अगर आप इस पैक को आईडिया के ऑफिसियल वेबसाइट या MyIdea ऐप से रिचार्ज करते हैं तो कम्पनी की तरफ से 1GB अतिरिक्त डेटा भी दिया जायेगा और इसकी भी वैधता 84 दिनों की होगी. आईडिया के इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस प्लान का लाभ किसी भी तरह के प्रीपेड कस्टमर्स ले सकते हैं. चाहे वो 4G हैंडसेट यूज करते हों या 3G या फिर 2G हैंडसेट ही क्यों न यूज करते हों. सब लोग इस पैक से रिचार्ज कर इसका फायदा उठा सकते हैं.
आजकल लगभग सभी टेलिकॉम कम्पनियां एक जैसे ही ऑफर्स दे रहे हैं. ऐसे में आप किस कम्पनी का प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं और क्यों? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी बात रखें.


No comments