वोडाफोन ने एक नहीं दो नहीं, कुल 5 प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किया है। इन प्लान्स की कीमत 79रु से शुरू होती है। प्रेस रिलीज में कंपनी ने कहा कि ...
वोडाफोन ने एक नहीं दो नहीं, कुल 5 प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किया है। इन प्लान्स की कीमत 79रु से शुरू होती है। प्रेस रिलीज में कंपनी ने कहा कि इन सभी नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के तहत एसएमएस, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी, रोमिंग कॉल दिए जाएंगे। वोडाफोन के इन प्लान्स की कीमत 79रु, 199रु, 347रु, 458रु और 509रु है। नीचे आप इन प्लान्स में मिलने वाले लाभ को विस्तार से जान सकते हैं।
google
प्लान- 79 रुपये
वोडाफोन के इस सबसे छोटे प्लान में आपको 500MB 2G/3G/4G डेटा दिया जाएगा। सभी लोकल और एसटीडी कॉल्स मुफ्त और अनलिमिटेड होंगे। और एसएमएस भेजने पर प्रति SMS 25 पैसे चार्ज किया जाएगा। इस प्लान की वैधता 7 दिनों तक रहेगी।
प्लान- 199 रुपये
इस प्लान के अंतर्गत वोडाफोन यूजर को 1GB के साथ असीमित कॉल की सुविधा दी जाएगी। लोकल और एसटीडी कॉल मुफ्त कर पाएंगे। हालांकि इस पैक में भी आपको एक एसएमएस भेजने पर 25 पैसा चार्ज लगेगा। और इस पैक की वैलिडिटी पूरे 28 दिनों की होगी।
प्लान- 347 रुपये
अब वोडाफोन के इस 347रु के प्लान की बात करें तो इसमें आपको 1.5GB डेटा प्रति दिन मिलेगा, जिसे आप अपने 2G, 3G या 4G हैंडसेट में यूज कर सकेंगे। इस पैक में भी अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। एसएमएस के लिए इस प्लान में भी 25p प्रति SMS देना होगा। और इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक रहेगी।
google
प्लान- 458 रुपये
वोडाफोन इस प्लान में ग्राहकों को डेली 1GB डेटा, अनलिमिटेड लोकल एवं एसटीडी कॉल के साथ 100 एसएमएस भी देगा। और इस पैक की वैलिडिटी पूरे 70 दिनों की होगी।
प्लान- 509 रुपये
ये है वोडाफोन का पांचवा और अंतिम प्लान। इस प्लान के तहत यूजर हर रोज 1GB डेटा का मजा ले सकते हैं। साथ ही असीमित लोकल और एसटीडी कॉल भी कर पाएंगे। SMS भेजने के लिए कुल 100 एसएमएस दिया जाएगा। 509रु के इस प्लान को वैधता पूरे 84 दिन तक की होगी।


ليست هناك تعليقات