दोस्तों, अगर आप भी एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे थे और वो फोन इन दोनों में से कोई है तो, आपके लिए ये खुशखबरी वाला खबर है। जी हां, सैमसं...
दोस्तों, अगर आप भी एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे थे और वो फोन इन दोनों में से कोई है तो, आपके लिए ये खुशखबरी वाला खबर है। जी हां, सैमसंग ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन गैलेक्सी J7 प्राइम और J7 नेक्स्ट की कीमत काफी कम कर दी है। मुम्बई के रिटेलर महेश टेलीकॉम के मुताबिक इन दोनों फोन्स में 1-1 हजार रुपये की कटौती की गई है।
Copyright Holder: Teknikal Raman
आपको मालूम ही होगा कि सैमसंग ने गैलेक्सी जे7 प्राइम को 18,790रु में लॉन्च किया था लेकिन उसके बाद से इस फोन की कीमत लगातार गिर रही है। अक्टूबर में इसकी कीमत 3,890रु कम की गई थी और अब फिर से 1000रु घटाई गयी है। इसलिए सैमसंग J7 प्राइम अब महज 13,900रु में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
दूसरी तरफ गैलेक्सी J7 Nxt की बात करें तो ये फोन इसी वर्ष जुलाई में 11,490रु में हुआ था। लेकिन कंपनी ने अब इसकी भी कीमत में 1000रु की कटौती हमेशा के लिए कर दी है और इसे अब मात्र 10,490रु में खरीदा जा सकता है।
Gsmarena
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सैमसंग गैलेक्सी J7 नेक्स्ट में 5.5 इंच की सुपर एमोलेड एचडी स्क्रीन है। इसमें 2GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी है। प्रोसेसर सैमसंग का अपना Exynos 7870 लगा है। 13MP का रियर कैमरा है और 5MP का फ्रंट कैमरा है, दोनों ही कैमरे में LED फ़्लैश की सुविधा है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3000mAh की बैटरी लगी है। जे7 नेक्स्ट एंड्रॉइड नॉगट 7.0 पर आउट ऑफ द बॉक्स चलता है।
google
अब गैलेक्सी J7 प्राइम के कुछ बेसिक स्पेशक्स की बात की जाय तो इसमें भी आपको 5.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है लेकिन इस फोन में एमोलेड की बजाय फुल एचडी TFT डिस्प्ले लगा हुआ है। फोन में 3GB की रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी है। इस फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। फोन में Exynos 7870 चिपसेट लगा है।
कैमरे की बात करें तो 13MP का रियर कैमरा फ़्लैश के साथ है। फ्रंट कैमरा 8MP का है। इस फोन में सैमसंग ने 3300mAh की बैटरी लगाई हुई है। फोन एंड्रॉइड मार्शमैलो पर चलता है लेकिन इसे नॉगट में अपडेट किया जा सकता है।


ليست هناك تعليقات