Third party image reference दोस्तों, जल्द ही शाओमी Mi Max का अगला डिवाइस Mi Max 3 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ताजा रयूमर्स के मुताब...
Third party image reference
दोस्तों, जल्द ही शाओमी Mi Max का अगला डिवाइस Mi Max 3 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ताजा रयूमर्स के मुताबिक यह फैबलेट 6.99 इंच की डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ होगा। इस डिवाइस के अन्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेसन, बैटरी क्षमता, प्रोसेसर, रैम, कैमरा वगैरह भी ऑनलाइन लीक हो गयी। लीक्ड खबरों के अनुसार, मी मैक्स 3 जून 2018 में CNY 1,699 यानी लगभग 16,900रु में लॉन्च होगा।
Third party image reference
वीबो पोस्ट में एक टिप्सटर ने मी मैक्स 3 के बारे में डिटेल्स डाला है। और इस पोस्ट में फैबलेट के कुछ स्पेसिफिकेसन भी बताए गए हैं।
इस फैबलेट में 6.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले बेजेल लेस डिज़ाइन में होगी। पोस्ट के अनुसार फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 635 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। डिवाइस में 3GB/4GB LPDDR4 रैम के साथ 64GB/128GB की इंटरनल मेमोरी होगी।
Third party image reference
कैमरा की बात करें तो Mi Max 3 में 12 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा होगा और फ्रंट में 5MP का कैमरा लगा होगा। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इसमें डुअल रियर कैमरा भी हो सकता है।
वीबो पोस्ट ने ये भी दावा किया है कि इस फैबलेट टाइप स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी लगी होगी जो रिवर्स चार्जिंग और क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को भी सपोर्ट करेगी। सॉफ्टवेयर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है, हालांकि इसके लैटेस्ट MIUI 9 के साथ आने की उम्मीद है।
Third party image reference
पिछले रिपोर्ट में CNMO ने कहा था कि मी मैक्स 3 दो तरह के प्रोसेसर के साथ आएगा। एक स्नैपड्रैगन 630 और दूसरा स्नैपड्रैगन 660 SoC के साथ।
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि शाओमी ने Mi Max 2 को मई 2017 में लॉन्च किया था। इसे 6.44 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ लाया गया था। इसमें स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर था जो मी मैक्स 3 में लगने वाले 635 प्रोसेसर से पुराना था।


No comments