दोस्तों, लगता ही नहीं है कि टेलिकॉम ऑपरेटरों के बीच चल रही जंग अभी समाप्त होगा. एक दो दिन के अंतराल के बाद ही कोई न कोई कम्पनी अपने प्लान ...
दोस्तों, लगता ही नहीं है कि टेलिकॉम ऑपरेटरों के बीच चल रही जंग अभी समाप्त होगा. एक दो दिन के अंतराल के बाद ही कोई न कोई कम्पनी अपने प्लान में बदलाव कर रही है या तो कोई नया प्लान लॉन्च कर रही है. आज ही भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कम्पनी भारती एयरटेल ने अपने 399रु के प्लान में काफी लुभावना बदलाव किया है. एयरटेल के ग्राहकों को ये फेरबदल लुभा सकता है.
Third party image reference
एयरटेल ने इस टैरिफ प्लान की वैलिडिटी 70 दिन से बढाकर 84 दिन कर दी है. इससे पहले भी इस प्लान की वैधता बढ़ायी गयी थी तब जाकर 70 दिन हुई थी. लेकिन अब यह प्लान 84 दिन तक वैध रहेगी. एयरटेल के 399 प्लान में आपको हर रोज 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 SMS डेली मिलता है. ये इन्टरनेट डेटा आप अपने 3G/4G हैंडसेट में इस्तेमाल कर सकते हैं. 4G फोन में स्पीड ज्यादा रहेगी और 3G कम. ये तो आप सभी जानते ही हैं.
Third party image reference
एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी बढ़ा देने पर यह जियो के 399रु प्लान को कड़ी टक्कर देगा क्योंकि जियो के भी इस प्लान में वही सबकुछ मिलता है जो एयरटेल के 399 प्लान में अब दिया जा रहा है.
दोस्तों, शायद आपने भी इस बात पर गौर किया होगा कि जब जब जियो नया प्लान लाता है या किसी प्लान में चेंजेज करता है तब बाकी टेलिकॉम कम्पनियां भी फटाफट अपने प्लान्स में भी बदलाव करने लगती है. जैसे अभी कुछ दिन पहले जियो ने अपने कुछ प्लान की वैलिडिटी बधायी तो अन्य कम्पनियों ने भी ऐसा ही किया.
Third party image reference
अन्य कम्पनियों के इस तरह जियो के अनुसार ही अपने प्लान में फेरबदल करने को लेकर आपके क्या विचार हैं? नीचे कमेन्ट करके अवश्य बताएं. और देश दुनिया की तमाम टेक खबरों से रूबरू रहने के लिए आप इस फेमस टेक चैनल को फॉलो कर सकते हैं.
Third party image reference

No comments