डीटेल मोबाइल बनाने वाली ऐसी कम्पनी है जो किफायती फीचर फोन पेश करने के लिए जानी जाती है. और आज फिर से कम्पनी ने एक नहीं, दो नहीं कुल 4 नए ह...
डीटेल मोबाइल बनाने वाली ऐसी कम्पनी है जो किफायती फीचर फोन पेश करने के लिए जानी जाती है. और आज फिर से कम्पनी ने एक नहीं, दो नहीं कुल 4 नए हैंडसेट भारतीय बाजार में उतारे हैं. इन चारो फीचर फोन्स के नाम है- D1 Boom, डी4 प्राइम, D120 और D500. इन सभी फोन का सबसे हाईलिग्टिंग फीचर है पैनिक बटन. जी हां, इन सभी फीचर फोन में पैनिक बटन दिया गया है.
Third party image reference
डीटेल कम्पनी ने इस फोन को लॉन्च करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए भारत सरकार की रेगुलेशन का ध्यान रखते हुए इनमें पैनिक बटन दिया गया है.
डीटेल के इन चारों फोन की कीमत की बात करें तो डी1 बूम और डी4 प्राइम की कीमत क्रमशः 599रु और 699रु है. जबकि D120 और डी500 की कीमत 649 रूपये है. इस साल के शुरुआती दिनों में कम्पनी डुअल सिम वाला फीचर फोन मात्र 349 रूपये का भी लॉन्च किया था.
Third party image reference
इस नए फीचर फोन में पैनिक बटन 5 नंबर key में है, किसी मुसीबत में फंसने पर इसे प्रेस करते ही इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल लग जाएगी. इसके अलावा पुलिस और परिवार के लोगो के पास मेसेज भी चला जायेगा.
Third party image reference
डीटेल के इस फोन के लॉन्च करने के साथ ही ये सबसे पहली ब्रांड बन गयी है जिसने महिलाओं की सेफ्टी के लिए फीचर फोन में पैनिक बटन उपलब्ध कराया है.
डीटेल फीचर फोन्स का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
अब इन फोन्स के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो D1 बूम में आपको बड़ा सा स्पीकर दिया गया है. चारों ही फोन में 1.8 इंच का डिस्प्ले है. सभी में बैक साइड में डिजिटल कैमरा भी है. इस फोन में मेमोरी कार्ड 16GB तक का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Third party image reference
ये सभी फोन ऑडियो, विडियो प्लेयर, विडियो रिकॉर्डर, कॉल ब्लैकलिस्ट, एफएम रेडियो और टोर्च लाइट के साथ आते हैं. बैटरी की बात करें तो डी1 बूम और डी4 प्राइम में क्रमशः 1600mAh और 650mAh की बैटरी लगी है. वहीँ डी120 और डी500 दोनों में 1050mAh की बैटरी है.
इन फीचर फोन्स में कुल 23 भारतीय भाषाएँ सपोर्ट करती है. ये फोन कई रंगों में उपलब्ध होंगे. फोन की वारंटी पुरे एक साल की होगी.


ليست هناك تعليقات