Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

खुशखबरी- Redmi Note 4 के लिए जारी हुआ ये बड़ा अपडेट

Third party image reference शाओमी ने अपने रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट  MIUI 9.5 (स्टेबल बिल्ड) जारी कर दिया है. नोट 4 यूजर्स ...


Third party image reference
शाओमी ने अपने रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट MIUI 9.5(स्टेबल बिल्ड) जारी कर दिया है. नोट 4 यूजर्स के मुताबिक उन्हें यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है. इस MIUI 9.5 अपडेट का फाइल साइज़ 425MB है. इस सॉफ्टवेयर अपडेट में कुछ नए फीचर शामिल किये गए हैं और बग फिक्स किये गए हैं.

Third party image reference
शाओमी ने कहा है की वो अपने 30 स्मार्टफोन के लिए ये अपडेट कुछ हफ्तों में जारी करेगा. इनमें कुछ पुराने फोन्स जैसे मी 3 और रेडमी 3 भी शामिल है जिसे MIUI 9.5 का अपडेट मिलेगा. जीएसएम अरेना की एक रिपोर्ट के अनुसार, रेडमी नोट 4 यूजर्स को एंड्राइड nougat पर MIUI का अपडेट OTA के द्वारा दिया जा रहा है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के यूजर्स के द्वारा दिए गए स्क्रीनशॉट दर जानकारी मिली है कि अपडेट के बाद मी ब्राउज़र, डुअल ऐप्स इन व्हाट्सऐप, ऐप वॉल्ट, होम स्क्रीन फ्रीजिंग, सिस्टम लांचर, आटोमेटिक अपडेट आदि में आ रही समस्या से छुटकारा मिल जायेगा. इसके अलावा इस अपडेट के साथ लेटेस्ट एंड्राइड सिक्यूरिटी पैच भी होगा.

Third party image reference
धीरे-धीरे ये अपडेट सभी रेडमी नोट 4 यूजर्स को OTA के द्वारा भेजा जा रहा है. अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप इसे मैन्युअली भी सेटिंग में जाकर पता कर सकते हैं

ليست هناك تعليقات

Latest Articles