Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग Galaxy S7 Edge की कीमत 20,000रु हो चुकी है कम, अब मिल रहा है सिर्फ इतने हजार में

Third party image reference दोस्तों, आजकल जिसे देखो वो लेटेस्ट लॉन्च हुए स्मार्टफोन ही लेना चाहता है लेकिन अगर हम थोड़ी बुद्धिमानी दिखा...


Third party image reference
दोस्तों, आजकल जिसे देखो वो लेटेस्ट लॉन्च हुए स्मार्टफोन ही लेना चाहता है लेकिन अगर हम थोड़ी बुद्धिमानी दिखाएँ तो उतने ही पैसे में कुछेक साल पुराने फ्लैगशिप फोन खरीद सकते हैं जिनमें फीचर्स की भरमार होती है. ऐसा ही एक स्मार्टफोन है सैमसंग का गैलेक्सी S7 एज.हालाँकि यह डिवाईस कुछ ज्यादा ही पुराना हो गया है लेकिन फीचर्स और परफॉरमेंस के मामले में ये आज के अच्छे अच्छे स्मार्टफोन की छुट्टी कर सकता है.

Third party image reference
सैमसंग ने इस फोन करीब 2 साल पहले लॉन्च किया था. जिस समय यह फोन लॉन्च हुआ था उस समय इसकी कीमत 56,900 रूपये थी. लेकिन धीरे-धीरे इसकी कीमत में कटौती होती रही और आज इस गैलेक्सी S7 Edge की कीमत सिर्फ 35,990रु रह गयी है. जी हाँ दोस्तों, अब इस स्मार्टफोन को आप मात्र 35,990 रूपये में अपना बना सकते हैं.

Third party image reference
इस पावरफुल फोन के फीचर की बात करें तो इसमें आपको 5.5 इंच की क्वैड एचडी सुपर अमोलेड curved डिस्प्ले मिलता है. साथ ही इसके डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मिलता है. इस फोन के बैक में भी गोरिल्ला ग्लास 4 लगा हुआ है. डुअल नैनो हाइब्रिड सिम स्लॉट वाले इस फोन में 256GB कैपेसिटी वाला माइक्रो एसडी लगाया जा सकता है.

Third party image reference
गैलेक्सी एस7 एज में 4GB की रैम के साथ 32GB की स्टोरेज मिलती है. वैसे इस फोन का 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध है लेकिन उसकी कीमत ज्यादा है. कैमरे की बात करें तो 12MP का रियर कैमरा f/1.7 अपर्चर, OIS सपोर्ट, ऑटो फेज डिटेक्शन और LED फ़्लैश के साथ है. इस फोन का यह कैमरा काफी लाजवाब फोटो लेता है. फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा है.

Third party image reference
फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में मौजूद है और इसमें कई तरह के सेन्सर्स दिए गए हैं. जिसे accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro, कंपास, बैरोमीटर और हार्ट रेट सेंसर भी दिए गए हैं. सैमसंग का यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. इसमें आपको 3600mAh की बैटरी मिलती है. अमोलेड डिस्प्ले होने की वजह से इसका बैटरी बैकअप भी अच्छा है.

Third party image reference
इस फोन की थिकनेस 7.7mm है और वजन 157 ग्राम है. सैमसंग गैलेक्सी S7 एज को आप कम्पनी के ऑफिसियल वेबसाइट या अमेज़न जैसे ई-कॉमर्स साईट से भी खरीद सकते हैं. यह फोन ब्लैक, ब्लू, सिल्वर और गोल्ड कलर में मिल जायेगा.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles