Third party image reference दोस्तों, आप जानते ही होंगे की सैमसंग वह कम्पनी है जो अपने फ्लैगशिप फोन के लिए अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है ...
Third party image reference
दोस्तों, आप जानते ही होंगे की सैमसंग वह कम्पनी है जो अपने फ्लैगशिप फोन के लिए अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है लेकिन इस कम्पनी के सबसे ज्यादा स्मार्टफोन मिड रेंज और बजट सेगमेंट के बिकते हैं. लोग आज भी सैमसंग के फोन आंख मूंद कर पुरे विश्वास के साथ खरीदते हैं. खबर है कि सैमसंग अपने J सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लाने वाला है. कम्पनी जल्द ही गैलेक्सी J8 लॉन्च कर सकती है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J8 की स्पेसिफिकेशन गीकबेंच पर स्पॉट हुई है. फोन का मॉडल नंबर SMJ-720-F है. इस फोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले हो सकती है. वेबसाइट में दिए गए जानकारी के अनुसार यह फोन कम से कम 5 फिंगर टचस्क्रीन पर एक बार में सपोर्ट करेगा.
Third party image reference
लिस्टिंग के अनुसार, गैलेक्सी जे8 Exynos 7885 चिपसेट पर काम करेगा जो एक ओक्टा कोर प्रोसेसर है और 1.6GHz पर क्लॉकड है. यह डिवाईस 4GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी के साथ हो सकता है. लिस्टिंग में ये भी दिखाया गया है कि सैमसंग J8 में 12MP का प्राइमरी कैमरा होगा और 8MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम ओरियो 8.0 पर चलेगा.
इस फोन के अप्रैल के आखिर में लॉन्च होने की संभावना है. और इस गैलेक्सी जे8 फोन की कीमत 16,999 रूपये हो सकती है.


ليست هناك تعليقات