Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Jio को टक्कर देने के लिए BSNL लाया मात्र 118रु का प्लान! मिलेगा फ्री डेटा और असीमित कॉल

दोस्तों, देश की सरकारी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल ने कुछ नए प्रीपेड प्लान्स पेश किये हैं. उनमें से एक मात्र  118 रूपये  का है जो काफी किफायत...

दोस्तों, देश की सरकारी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल ने कुछ नए प्रीपेड प्लान्स पेश किये हैं. उनमें से एक मात्र 118 रूपये का है जो काफी किफायती प्लान है. इस प्लान के अलावा BSNL ने दो और प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किये हैं जिसके बारे में आपको बाद में जानकारी दूंगा. पहले 118रु वाले में मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में आपको बताते हैं.

Third party image reference
बीएसएनएल प्लान- 118 रूपये
बीएसएनएल के इस सबसे किफायती प्रीपेड प्लान में आपको कुल 1GB 3G/4G डेटा मिलेगा और साथ में अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग. रोमिंग कॉल्स दिल्ली और मुंबई सर्किल को छोड़कर सब जगह फ्री होंगे. इस पैक के साथ यूजर्स पर्सनलाईजड रिंग बैक टोन एक्सेस कर सकते हैं लेकिन ये सिर्फ तमिलनाडू सर्किल के लिए मान्य है. इस प्लान में आपको पुरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. वैसे ये प्लान ज्यादा कॉलिंग करने वालों के लिए ही लाया गया है क्योंकि इसमें सिर्फ 1GB डेटा मिलता है लेकिन कॉल्स अनलिमिटेड की जा सकती है.

Third party image reference
बीएसएनएल ने यह 118 प्लान जियो के 98रु प्लान को टक्कर देने के लिए उतारा है. जियो अपने 98 प्लान में कुल 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल्स और 300 SMS भी डेटा है. प्लान की वैधता 28 दिन होती है.
अब आपको बताते हैं बीएसएनएल के वो 2 और प्रीपेड प्लान्स जिनके बारें में मैंने आपको बताने का वादा किया था. दोस्तों, बीएसएनएल का दूसरा प्लान है 379रु का और तीसरा प्लान है 551 रूपये का. चलिए अब इन दोनों प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट के बारे में जानते हैं.

Third party image reference
बीएसएनएल प्लान- 379 रूपये
इस प्लान में BSNL यूजर्स को 4GB 3G/4G डेटा हर रोज मिलेगा और कॉलिंग की बात करें तो इस पैक में सिर्फ BSNL से BSNL नेटवर्क पर ही अनलिमिटेड कॉल करने को मिलेगा लेकिन होम नेटवर्क पर भी डेली 30 मिनट ही फ्री कॉल किया जा सकेगा. वैसे यह प्लान सिर्फ केरल सर्किल के लिए है. इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.
बीएसएनएल प्लान- 551 रूपये

Third party image reference
बीएसएनएल के इस तीसरे प्लान जिसकी कीमत 551 रूपये है में आपको 1.5GB 4G डेटा हर रोज मिलेगा. इस पैक की सबसे खास बात ये है कि डेली डाटा लिमिट क्रॉस करने के बाद भी 80kbps की स्पीड से इन्टरनेट चलता रहेगा. इस प्लान में भी फ्री PRBT यानी पर्सनलाईजड रिंग बैक टोन मिलता है.
इस प्लान की सबसे बड़ी खामी है, इसमें कॉलिंग की कोई सुविधा नहीं मिलती है. वैसे भी ये प्लान डेटा यूजर्स के लिए लाया गया है. 1.5GB डेटा हर रोज पुरे 90 दिन तक इस प्लान में मिलता रहेगा. लेकिन अफ़सोस की बात, ये प्लान भी सिर्फ केरल सर्किल के उपभोक्ताओं के लिए है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles