Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

27 अप्रैल को Nokia X6 डुअल कैमरा और 5.8 इंच डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च: रिपोर्ट

एचएमडी ग्लोबल 27 अप्रैल को नोकिया X सीरीज के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है. जिसमें से एक नोकिया X6 है जो iPhone 10 के जैसा नौच डिस्प्ल...

एचएमडी ग्लोबल 27 अप्रैल को नोकिया X सीरीज के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है. जिसमें से एक नोकिया X6 है जो iPhone 10 के जैसा नौच डिस्प्ले के साथ होगा और बैक पैनल देखने में बिलकुल नोकिया 7 प्लस की तरह लगेगा.

चाईनीज माइक्रोब्लॉगिंग साईट weibo की एक पोस्ट के अनुसार नोकिया X6 में 5.8 इंच का फुल एचडी+ होगा जो 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में होगा. ये फोन पूरी तरह से बेजेल लेस स्क्रीन वाला फोन होगा लेकिन डिस्प्ले के नीचे साइड नोकिया का लोगो जरुर होगा.

Third party image reference
यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आयेगा. एक स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ और दूसरा मीडियाटेक P60 प्रोसेसर के साथ. इसके अलावा नोकिया X6 दो तरह के स्टोरेज वेरिएंट में भी लॉन्च होगा. एक वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज होगी और एक में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज होगी.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए फोन में 12MP का डुअल रियर कैमरा Carl Zeiss लेंस के साथ होगा. फोन एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलेगा. और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा.


अब अगर कीमत की बात करें तो नोकिया X6 की कीमत लगभग 16,990 रूपये 4GB रैम वेरिएंट की हो सकती है, जबकि 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 18,990 रूपये रखी जा सकती है.

No comments

Latest Articles