Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो A71 में हो चुकी है 3000 रूपये की कटौती, अब मिलता है सिर्फ इतने में!

Third party image reference जी हां दोस्तों, ओप्पो के A71 स्मार्टफोन की कीमत अबतक 3000 रूपये कम हो चुकी है. कम्पनी ने ये स्मार्टफोन पिछल...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, ओप्पो के A71 स्मार्टफोन की कीमत अबतक 3000 रूपये कम हो चुकी है. कम्पनी ने ये स्मार्टफोन पिछले साल सितम्बर में 12,990 रूपये में बाजार में उतारा था. लेकिन इस फोन की कीमत में दो बार कटौती हो चुकी है और यह अब सिर्फ 9,990 रूपये में मिलता है. इस फोन को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म से खरीद सकते हैं.

Third party image reference
ओप्पो A71 एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस nougat 7.1 पर बेस्ड ColorOS 3.1 पर चलता है. इस फोन को मीडियाटेक के MT6750 प्रोसेसर से लैस किया गया है. ओप्पो के स्मार्टफोन में आपको 3GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है.

Third party image reference
स्मार्टफोन में 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है और यह फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है. इसमें 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगाया जा सकता है. कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ है और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो A71 में 4G VoLTE सपोर्ट, wifi, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो यूएसबी, OTG केबल सपोर्ट आदि सभी जरुरी फीचर्स दिए गए हैं. इस स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी दी गयी है जो फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.
ओप्पो A71 का वजन मात्र 137 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.6mm है.

No comments

Latest Articles