चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी ओप्पो एक नया स्मार्टफोन Oppo A83 (2018) मार्केट में कुछ दिन में लॉन्च करने वाला है. यह फोन चीन में 5 म...
चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी ओप्पो एक नया स्मार्टफोन Oppo A83 (2018) मार्केट में कुछ दिन में लॉन्च करने वाला है. यह फोन चीन में 5 मई 2018 को लॉन्च हो सकता है. और इस फोन के स्पेसिफिकेशन ओप्पो F7 से मिलते जुलते हैं जो इंडिया में कुछ समय पहले आया था.
Third party image reference
ओप्पो A83 की कीमत 1999 युआन यानी करीब 20,670 रूपये होगी जो ओप्पो F7 की कीमत के आस-पास ही है. ओप्पो F7 की कीमत 21,990 रूपये है. ओप्पो के इस ने स्मार्टफोन में नौच डिस्प्ले होगा और इसमें मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया जायेगा. फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस Oreo 8.1 पर चलेगा.
Third party image reference
ये स्पेसिफिकेशन ओप्पो A83 के मैन्युअल लीक से पता चली है इसलिए ये स्पेसिफिकेशन बिलकुल सही हो सकते हैं. इस फोन में आपको 6.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले नौच के साथ मिलेगा. फोन मीडियाटेक के MTK6771 चिपसेट से लैस होगा.
ये डिवाईस 4GB की रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी के साथ लॉन्च होगा. हालाँकि इस फोन के अन्य वेरिएन्ट्स भी पेश किये जा सकते हैं जिसमें अधिक रैम और स्टोरेज हो सकता है. ओप्पो इसे 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ भी लॉन्च कर सकता है.
Third party image reference
ओप्पो A83 में आपको 16MP का रियर कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलेगा. मैन्युअल लीक से मुताबिक इस फोन का वजन 159 ग्राम और मोटाई सिर्फ 7.8mm होगी. इस स्मार्टफोन में 3400mAh की बैटरी लगी होगी.
मेरे ख्याल से ओप्पो इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में नहीं उतारेगा क्योंकि इंडिया में पहले से ही कम्पनी ने सेम स्पेसिफिकेशन वाला ओप्पो F7 लॉन्च कर दिया है.
Third party image reference

No comments