Third party image reference दोस्तों, आजकल सेल्फी का क्रेज बढ़ता जा रहा है और सेल्फी फोकस्ड स्मार्टफोन की संख्या दिनों दिन बढती ही जा रह...
Third party image reference
दोस्तों, आजकल सेल्फी का क्रेज बढ़ता जा रहा है और सेल्फी फोकस्ड स्मार्टफोन की संख्या दिनों दिन बढती ही जा रही है. लेकिन ज्यादातर स्मार्टफोन में अधिक से अधिक मेगापिक्सेल के फ्रंट कैमरे तो दे दिए जाते हैं परन्तु पिक्चर क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं होती. ऐसे में कौन से फोन का फ्रंट कैमरा यानी सेल्फी कैमरा बढ़िया है, ये पता लगा पाना थोड़ा मुश्किल होता है. इसलिए आज हम आपके लिए 3 बेहतरीन सेल्फी कैमरा वाले स्मार्टफोन का चयन करके लाये हैं.
Third party image reference
ओप्पो F3 प्लस-
अगर आप सेल्फी के शौक़ीन हैं तो आपको ओप्पो का ये फोन लेना चाहिए. ओप्पो के इस सेल्फी फोन में आपको 16MP और 8MP का डुअल फ्रंट कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए मेन कैमरा 16MP वाला है जबकि 8MP वाला वाइड एंगल में ग्रुप सेल्फी लेने में मदद करता है. ओप्पो F3 प्लस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर से लैस किया गया है. इस फोन में आपको 4000mAh की लम्बी बैकअप वाला बैटरी मिलेगा.
ओप्पो F3 प्लस का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference- 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले
- 4GB की रैम और 64GB स्टोरेज
- 16MP का रियर कैमरा
- 16MP+8MP का फ्रंट कैमरा
- फिंगरप्रिंट स्कैनर
- 4000mAh की बैटरी
Third party image reference
विवो V7 प्लस-
सेल्फी लेने के लिए आप विवो के इस स्मार्टफोन को भी चुन सकते हैं. ये भी एक बेहतरीन सेल्फी फोन है. इसमें आपको सिंगल 24MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा मिलेगा. इस कैमरे से वाइड एंगल सेल्फी ली जा सकती है. और ये ब्यूटी मोड फीचर के साथ आता है. विवो वी7 प्लस में 18:9 डिस्प्ले दिया गया है.
स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference- 5.9 इंच का एचडी डिस्प्ले
- 4GB रैम और 64GB स्टोरेज
- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर
- 16MP रियर कैमरा
- फ्रंट सेल्फी कैमरा- 24MP
- बैटरी-3225mAh
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J7 प्रो-
सेल्फी फोकस्ड फोन में सैमसंग का ये स्मार्टफोन भी किसी से कम नहीं है. इस फोन का रियर कैमरा अच्छा होने के साथ ही फ्रंट कैमरा भी लाजवाब है. गैलेक्सी जे7 प्रो में आपको बैटरी बैकअप भी बढ़िया मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा सेल्फी ले पाएंगे.
Third party image reference
गैलेक्सी जे7 प्रो का स्पेसिफिकेशन-
- 5.5 इंच की सुपर अमोलेड डिस्प्ले
- 3GB रैम और 64GB स्टोरेज
- Exynos 7870 प्रोसेसर
- 13MP का रियर कैमरा
- फ्रंट सेल्फी कैमरा- 13MP
Third party image reference

No comments