Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

विवो ने लॉन्च किया Dual Camera और 6.3 इंच की बड़ी डिस्प्ले वाला शानदार स्मार्टफोन

Third party image reference चीनी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी विवो ने पिछले महीने V9 स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब कम्पनी ने एक और लाजवा...


Third party image reference
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी विवो ने पिछले महीने V9 स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब कम्पनी ने एक और लाजवाब फोन Vivo V9 Youth लॉन्च कर दिया है. इस फोन की कीमत कम्पनी ने 18,990 रूपये रखी है. और यह ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. विवो के इस स्मार्टफोन में फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है यानी बेजेल्स बहुत ही कम हैं और डिस्प्ले बड़ा है.

Third party image reference
विवो V9 यूथ में 6.3 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है. डिस्प्ले पर लगा ग्लास 2.5D कर्व्ड है और यह 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो और नौच के साथ है.
विवो का यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है. फोन में 4GB की रैम है और इंटरनल मेमोरी 32GB दी गयी है. हालाँकि एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाकर मेमोरी 256GB तक बढायी जा सकती है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के अलावा AI फेस डिटेक्शन, बुके मॉड, ब्यूटी मोड और HDR फीचर के साथ मिलता है. फ्रंट में सेल्फी कैमरा 16MP का सॉफ्ट LED फ़्लैश के साथ है और इसमें भी रियर कैमरा जैसा ही सभी फीचर दिया गया है.

Third party image reference
विवो V9 यूथ स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में मौजूद है. फोन में 3260mAh की बैटरी दी हुई है. यह डिवाईस एंड्राइड के नवीनतम ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है. इसमें डुअल सिम स्लॉट है और डुअल स्टैंडबाई सपोर्ट करता है. इस फोन को ब्लैक और गोल्ड कलर में आप खरीद सकते हैं.

Third party image reference

No comments

Latest Articles