दोस्तों, चीन की मोबाइल निर्माता कम्पनी विवो ने कुछ समय पहले विवो V9 स्मार्टफोन लॉन्च किया था. और अब कम्पनी इस फोन का लाइट वर्जन यानी इससे ...
दोस्तों, चीन की मोबाइल निर्माता कम्पनी विवो ने कुछ समय पहले विवो V9 स्मार्टफोन लॉन्च किया था. और अब कम्पनी इस फोन का लाइट वर्जन यानी इससे कम कीमत और फीचर वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगा. विवो के इस नए फोन जिसका नाम विवो V9 Youth है का फुल स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गया है.
Third party image reference
विवो के इस नए हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 2280x1080 पिक्सेल रिजोल्युसन में होगा. इसका मतलब V9 की तरह इसके भी डिस्प्ले में नौच रहेगा. डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया जायेगा.
Third party image reference
इस फ़ोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया जायेगा. रैम और स्टोरेज की बात करें तो विवो वी9 यूथ में 4GB की रैम के साथ 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज होगी. फोन में एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड 256GB तक का लगाया जा सकेगा.
Third party image reference
विवो के इस स्मार्टफोन में 16MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा होगा जबकि फ्रंट में सिंगल 16MP का कैमरा रहेगा. इसका कैमरा बुके मोड, AI HDR, फेस ब्यूटी मोड, 4K रिकॉर्डिंग और AR स्टीकर भी सपोर्ट करेगा.
Third party image reference
इस फोन में आपको 3260mAh की बैटरी देखने को मिलेगी और रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस oreo 8.1 पर चलेगा. अभी इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन जल्द ही ये इनफार्मेशन भी मिल जाएगी.


No comments