देशी स्मार्टफोन मेकर कम्पनी इंटेक्स ने अपना पहला अनब्रेकेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इंटेक्स ने Staari 10 नाम का स्मार्टफोन पेश किया ह...
देशी स्मार्टफोन मेकर कम्पनी इंटेक्स ने अपना पहला अनब्रेकेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इंटेक्स ने Staari 10 नाम का स्मार्टफोन पेश किया है जिसके डिस्प्ले पर शैटरप्रूफ ग्लास लगा है, और इस वजह से यह फोन अनब्रेकेबल है.
Third party image reference
इंटेक्स Staari 10 की कीमत रखी गयी है सिर्फ 5,999 रूपये और यह फोन एक्स्क्लुसिव्ली स्नैपडील पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कम्पनी ने इस फोन के साथ 1 साल तक के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी दी है. अगर आप इसके डिस्प्ले को ब्रेक कर पाए तो इसे आप मुफ्त में बदलवा सकते हैं.
Third party image reference
इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 5.2 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ आया है, जिसका रिजोल्युसन 720x1280 पिक्सेल्स है. फोन का वजन 170 ग्राम है और थिकनेस 0.9cm है. आश्चर्य की बात ये है कि इस फोन के साथ आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है जो फोन के रियर पैनल में सेट किया गया है.
Third party image reference
इंटेक्स का यह फोन मीडियाटेक के MT6737 प्रोसेसर से powered किया गया है. फोन में 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. इस फोन में डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट है और मेमोरी कार्ड इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसमें आप 128GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते हैं.
Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिल जाता है, वहीँ फ्रंट में दिया गया 5MP का कैमरा भी LED फ़्लैश सपोर्ट के साथ दिया गया है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड nougat 7.0 ओएस पर चलता है.
Third party image reference
फोन में 2600mAh की बैटरी दी गयी है जो 200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है. यह फोन आप ब्लैक, शैम्पेन और ब्लू रंग में खरीद सकते हैं.


No comments